हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Astro Tips: शनिवार की सुबह उठते ही करें ये 5 काम, शनिदेव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Astro Tips: शनिदेव की कृपा पाने और शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन किये गए उपाय कारगर होते हैं. आप शनिवार की सुबह उठकर इन उपायों को करें इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Astro Tips: शनिदेव को समर्पित शनिवार का दिन शनि ग्रह और शनिदेव से जुड़े उपाय करने के लिए खास होता है. इस दिन उपायों को करने से शनिदेव की कृपा से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है. आप शनिदेव की कृपा दृष्टि प्राप्त करना चाहते हैं और शनि की कृपा से जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो शनिवार के दिन पूरी श्रद्धा भाव के साथ आपको कई उपायों को करना चाहिए. शनिवार की सुबह जल्दी उठकर आपको इन खास उपायों को करना चाहिए. इससे आपके जीवन में तरक्की के मार्ग खुलेंगे.

शिवलिंग पर काले तिल मिश्रित जल चढ़ाएं

शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. इसके बाद नजदीक के शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर काले तिल को मिश्रित कर जल अर्पित करें. शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप करें. इस उपाय को करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम कर सकते हैं.

सरसों के तेल में मुंह देखकर करें दान

शनिवार के दिन सरसों के तेल में मुंह देखकर इसे किसी को दान करें. शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है. आप एक कटोरे में सरसों का तेल लें इसमें अपने चेहरे का प्रतिबिंब देखें और फिर इसे भिखारी को या मंदिर में दान करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 2026 इन राशियों के पक्ष में रहेगी ग्रहों की चाल, अमीर बनने का है सुनहरा मौका

मछलियों को खिलाएं आटे की गोलियां

शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि महादशा से गुजर रहे लोगों को मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलानी चाहिए. इससे शनि ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होता है. आप शनिवार के दिन सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और आटे में नमक डालकर गूंथ लें और गोलियां बनाएं. इन्हेंं किसी नदी या तालाब में जाकर मछलियों को डालें.

विज्ञापन

काली चींटियों को आटा डालें

शनिदेव को प्रसन्न करने और शनि के अशुभ प्रभाव और दोष को कम करने के लिए चीटियों को आटा खिलाना चाहिए. यह शनि की पीड़ा को शांत करता है. घर के बाहर बगीचे में जहां आपको काली चीटियां दिखें वहां आप आटा डाल दें. इसके साथ ही मन से प्रार्थना कर जीवों को भोजन अर्पित करें.

जरूरतमंद को करें काली चीजों का दान

शनिवार के दिन सुबह स्नान आदि करें शनिदेव की पूजा-अर्चना करें. इसके बाद आप जरूरतमंद व्यक्ति को काले रंग की चीजों का दान करें. काले कपड़े, काले जूते काली उड़द का दान करें. इसके साथ ही आप काले चने, सरसों का तेल और लोहे के बर्तन का दान कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola