तरक्की पर ब्रेक लगे तो करें ये 5 उपाय, मिलेगी राहु दोष से मुक्ति!

कई लोग ऐसे हैं जिनका राहु ग्रह खराब होने के कारण जीवन में काफी परेशानियां आती हैं, जिस कारण वे फोकस्ड नहीं रह पाते हैं और कठिनाइयों से घिरे रहते हैं। तो आइए, आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने ग्रहों को सुधार सकते हैं।

तरक्की पर ब्रेक लगे तो करें ये 5 उपाय, मिलेगी राहु दोष से मुक्ति!
विज्ञापन

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में होता है, उनके जीवन में भ्रम, असमंजस और अनियमितता का प्रभाव अधिक देखने को मिलता है। राहु एक छाया ग्रह है और इसका संबंध माया, छल, आकस्मिक घटनाओं और मानसिक उलझनों से होता है। अशुभ राहु व्यक्ति को गलत निर्णय, आदतों में अस्थिरता, अचानक धन हानि, रिश्तों में दरार और मानसिक बेचैनी की ओर ले जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार, जिनका राहु खराब होता है, उनकी सोच में नकारात्मकता बढ़ने लगती है और वे अक्सर गलत दिशा में आकर्षित हो जाते हैं, जैसे नशा, झूठ या गलत संगति। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका राहु ग्रह शांत हो, तो आज हम आपको कुछ बेसिक टिप्स देंगे जिन्हें अपनाकर आप राहु ग्रह के प्रभाव को शांत कर सकते हैं।

अलार्म

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपका राहु खराब है तो आपको जगाने के लिए नहीं, बल्कि रात को जल्दी सोने के लिए अलार्म लगाना चाहिए। क्योंकि मान्यता है कि जिसका भी राहु खराब होता है उनकी नींद की साइकिल खराब हो जाती है। इसके साथ ही जिनका स्लीप पैटर्न खराब होता है, उनका राहु खुद-ब-खुद खराब हो जाता है।

Advertisment

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को कमरे से दूर रखें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु का संबंध आधुनिक तकनीक और भ्रम से होता है। अधिक समय तक मोबाइल, लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संपर्क में रहना मानसिक तनाव और बेचैनी बढ़ा सकता है। सोते समय ये गैजेट्स कमरे से बाहर रखें, ताकि नींद बेहतर हो और मन शांत रहे।

जिम या योग से जुड़ें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु शरीर में सुस्ती और मानसिक अस्थिरता बढ़ा सकता है। नियमित रूप से व्यायाम या योग करने से न केवल शरीर सक्रिय रहता है, बल्कि मन भी स्थिर और सकारात्मक बना रहता है। यह राहु के प्रभाव को नियंत्रित करने में मदद करता है।

काले या गहरे रंगों से परहेज करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु का संबंध काले और गहरे रंगों से होता है जो इसके प्रभाव को और बढ़ा सकते हैं। अगर आपका राहु खराब है तो आपको रोजाना जिंदगी में हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। ताकि नकारात्मक ऊर्जा कम हो और वातावरण में शांति बनी रहे।

विज्ञापन

मोबाइल फोन का उपयोग सीमित करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु भ्रम और लत का कारण बनता है और मोबाइल फोन उसकी प्रमुख माध्यमों में से एक है। फोन पर अधिक समय बिताना ध्यान भटकाता है और मानसिक थकान बढ़ाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ