सावधान! इस दिन भूलकर भी न दें उधार और न लें किसी से पैसे, वरना...

Astro Tips for Loan: आप भी किसी को बिना दिन या समय देखे पैसे उधार में दे देते हैं? तो पहले शास्त्रों में बताए गए पैसों के लेनदेन के शुभ और अशुभ दिन के बारे में जान लीजिए। आइए जानते हैं।

Astro Tips for Loan money transaction

किस दिन और समय करें पैसों का लेनदेन?

Astro Tips for Loan: क्या कभी आपने सोचा है कि किसी से पैसे उधार लेना या फिर किसी को पैसे देना आपके लिए भारी पड़ सकता है? या फिर कभी आपने ये सोचा है कि पैसों का लेनदेन करना आपको कंगाल बना सकता है? अच्छे-खासे काम में बाधाओं का कारण भी गलत दिन या गलत समय पर पैसों का लेनदेन जिम्मेदार हो सकता है। यहां तक कि उधार लिए पैसों को न चुका पाने की वजह भी गलत दिन या गलत समय हो सकता है।

विज्ञापन

जी हां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपसी लेनदेन के लिए शुभ और अशुभ दिन होते हैं। यहां तक कि शाम और सुबह के समय पैसों का लेनदेन करने का भी अपना एक खास मतलब बताया गया है। आइए जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार किस दिन पैसों का लेनदेन किया जा सकता है और कब करने से बचना चाहिए?

विज्ञापन

किस दिन पैसों का लेनदेन करना शुभ?

हफ्ते का सबसे पहला दिन ‘सोमवार’ भगवान शिव को अर्पित है। आप इस दिन पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। आपके घर में धन की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आप गुरुवार के दिन भी पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। इन दोनों ही दिन को पैसे उधार देने और लेने के मामले में शुभ माना गया है। अगर आप गुरुवार के दिन पैसों की लेनदेन कर रहें हैं, तो ये दिन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। हालांकि, किस समय पैसे दे या ले रहे हैं इसका भी खास ध्यान रखें।

किस समय न लें या दें पैसे उधार?

Money Astro

विज्ञापन

शाम के समय किसी को पैसे उधार देने या किसी से उधार लेने से बचें। भले ही दिन शुभ है लेकिन फिर भी शाम के समय पैसों का लेनदेन न करें। हालांकि, सुबह या दोपहर के समय आप पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। कहा जाता है कि शाम के समय पैसों का लेनदेन करने से आपको आर्थिक तंगी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

किस दिन पैसों का लेन-देन करना अशुभ?

ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह वाणी और बुद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। बुधवार के दिन अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न ही पैसों का लेनदेन करना चाहिए। इसके अलावा मंगलवार के दिन भी पैसों का लेन देन करने से बचाना चाहिए। कहा जाता है कि मंगलवार के दिन उधार लिए गए पैसों को चुकाना मुश्किल ही नहीं व्यक्ति के लिए नामुमकिन हो जाता है। इस दिन दिए पैसे कभी वापस नहीं मिल पाते हैं और उधार लेने वालों के लिए भी इससे समस्याएं बढ़ती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ