Astro Tips: व्यक्ति को देखकर क्यों भौंकने लगते हैं कुत्ते? जानें इसके पीछा का ज्योतिषीय कारण!

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ कुत्ते किसी खास व्यक्ति को देखकर अचानक से भौंकने लगते हैं जबकि बाकी लोगों के प्रति वे बहुत ही प्यार और अपनापन दिखाते हैं। तो आइएं जानतें है इसके पीछे का ज्योतिष कारण के बारें में।

Astro Tips: व्यक्ति को देखकर क्यों भौंकने लगते हैं कुत्ते? जानें इसके पीछा का ज्योतिषीय कारण!
विज्ञापन

Astro Tips: कई बार ऐसा होता है कि कुत्ते व्यक्ति को देखकर अचानक से भोंकने लग जाते है। आपने क्या सोचा है ऐसा क्यों होता है? और आखिर इसकी वजह क्या है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह माना जाता है कि कुत्तों का यह व्यवहार केवल संयोग नहीं होता बल्कि इसके पीछे ज्योतिष शास्त्र और ग्रहों की स्थिति का भी गहरा संबंध हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुत्तों का संबंध हमारे ग्रहों और ऊर्जा से कैसे जुड़ा है।

आत्मिक ऊर्जा को पहचानने की शक्ति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुत्तों में यह विशेष शक्ति होती है कि वे किसी व्यक्ति की आत्मा से निकलने वाली ऊर्जा को आसानी से महसूस कर लेते हैं। यदि किसी व्यक्ति की आत्मा नकारात्मकता या बुरे कर्मों से प्रभावित होती है तो कुत्ते बेचैन हो जाते हैं और उस व्यक्ति पर भौंकना शुरू कर देते हैं।

Advertisment

ग्रहों की नकारात्मक स्थिति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु, केतु या शनि जैसे ग्रह अशुभ स्थिति में हों तो यह नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर सकते हैं। कुत्ते इस ऊर्जा को भांप लेते हैं और तुरंत सतर्क हो जाते हैं जिसकी वजह से वे उस व्यक्ति को देखकर भौंकनें लगते हैं।

पूर्व जन्म के कर्मों का संकेत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि आत्मा अपने पूर्व जन्मों के कर्मों को साथ लेकर चलती है। यदि किसी व्यक्ति ने अपने पिछले जन्म में कुछ बुरे कर्म किए हों तो उसकी आत्मा से निकलने वाली ऊर्जा कुत्तों को असहज कर देती है और वे तुरंत प्रतिक्रिया देने लगते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Astro Aura India (@astroauraindia) 

राहु-केतु की छाया

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु और केतु को ज्योतिष में छाया ग्रह माना जाता है। ये ग्रह भय, भ्रम और छिपी हुई नकारात्मकता से जुड़े होते हैं। कुत्ते को आने वाली किसी भी समस्या का संकेत हो जाता है जिससे वह भौकना शुरू कर देंते हैं।

सावधानी और चेतावनी का संकेत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कभी-कभी कुत्तों का भौंकना सिर्फ डर नहीं, बल्कि एक चेतावनी भी हो सकता है। यह संकेत होता है कि व्यक्ति को अपने भीतर झांकने की जरूरत है कहीं कोई ऐसी गलती या सोच तो नहीं जो आत्मा पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही हो और जीवन में परेशानी ला सकती हो।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ