---विज्ञापन---

Religion angle-right

Ashadha Month 2025: योगिनी-देवशयनी एकादशी से लेकर गुरु पूर्णिमा तक, जानें आषाढ़ माह के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की लिस्ट

Ashadha Month 2025: हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ माह के बाद आषाढ़ मास की शुरुआत होती है। आषाढ़ में भगवान विष्णु, शिव जी, सूर्य देव और गुरु ग्रह की पूजा करना शुभ रहता है। चलिए जानते हैं 2025 में कब से आषाढ़ का आरंभ हो रहा है। साथ ही आपको इस दौरान आने वाले व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की लिस्ट के बारे में पता चलेगा।

---विज्ञापन---

Ashadha Month 2025 Date: आज भी व्रत और त्योहार की तिथि हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से तय होती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने के आखिरी तारीख को पूर्णिमा मनाई जाती है, जिसके बाद से नए माह का आरंभ होता है। इस समय तीसरा महीना ज्येष्ठ चल रहा है। ज्येष्ठ के समाप्त होते ही आषाढ़ माह का आरंभ होगा। मांगलिक कार्यों को करने के लिए आषाढ़ का महीना शुभ रहता है। इस दौरान विष्णु जी और शिव जी की पूजा की जाती है। साथ ही सूर्य देव और गुरु देव की उपासना करना शुभ रहता है।

इसके अलावा आषाढ़ माह में कई व्रत और त्योहार भी आते हैं, जिस दौरान पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष लाभ होता है। चलिए जानते हैं इस बार आषाढ़ का महीना कब से कब तक रहेगा।

---विज्ञापन---

कब से कब तक रहेगा आषाढ़ माह?

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल 12 जून से लेकर 10 जुलाई 2025 तक आषाढ़ माह रहेगा। 12 जून 2025 को आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जबकि 10 जुलाई 2025 को आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जिस दिन आषाढ़ पूर्णिमा मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- Chandra Uday: 3 दिन तक अस्त रहने के बाद चंद्र हुए उदय, इन 3 राशियों के जीवन में फिर लौटेंगी खुशियां

---विज्ञापन---

आषाढ़ माह के व्रत-त्योहार 2025

  • 12 जून 2025- आषाढ़ माह शुरू
  • 14 जून 2025- कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी
  • 15 जून 2025- पितृ दिवस और मिथुन संक्रांति
  • 18 जून 2025- कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी (मासिक)
  • 21 जून 2025- योगिनी एकादशी और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
  • 23 जून 2025- प्रदोष व्रत (सोम) और शिवरात्रि (मासिक)
  • 25 जून 2025- आषाढ़ अमावस्या
  • 26 जून 2025- आषाढ़ नवरात्रि और चंद्र दर्शन
  • 27 जून 2025- जगन्नाथ रथयात्रा और इस्लामी नव वर्ष (हिजरी)
  • 28 जून 2025- विनायक चतुर्थी
  • 30 जून 2025- स्कन्द षष्ठी
  • 3 जुलाई 2025- दुर्गाष्टमी (मासिक)
  • 6 जुलाई 2025- देवशयनी एकादशी और आषाढ़ी एकादशी
  • 7 जुलाई 2025- वासुदेव द्वादशी
  • 8 जुलाई 2025- भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 10 जुलाई 2025- कोकिला व्रत, गुरु पूर्णिमा और आषाढ़ पूर्णिमा व्रत

आषाढ़ 2025 के ग्रह गोचर की लिस्ट

  • 15 जून 2025 को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में गोचर होगा।
  • 22 जून 2025 को देर रात 09 बजकर 33 मिनट पर बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर होगा।
  • 29 जून 2025 को दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर शुक्र ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होगा।

ये भी पढ़ें- Numerology: लत के जल्द शिकार हो जाते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, किन चीजों से रहें दूर?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 29, 2025 04:02 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola