Ashadha Amavasya 2026 Date And Time: सनातन धर्म के लोगों के लिए आषाढ़ अमावस्या का दिन बेहद खास होता है. इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु, देवों के देव महादेव और पीपल के पेड़ की विशेष रूप से पूजा की जाती है. साथ ही कई लोग पितरों को खुश करने के लिए उनकी आराधना करते हैं. मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा का फल जरूर मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाती है. चलिए अब जानें आषाढ़ अमावस्या की सही तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में.
आषाढ़ अमावस्या कब है 2026 में?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 13 जुलाई 2026 की शाम 6 बजकर 49 मिनट से हो रहा है, जबकि समापन अगले दिन 14 जुलाई 2026 को दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर होगा. ऐसे में 14 जुलाई 2026, वार मंगलवार को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाएगी.
आषाढ़ अमावस्या की पूजा का शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय- सुबह 05:33 मिनट पर
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:11 से सुबह 04:52 मिनट पर
- प्रातः सन्ध्या- सुबह 04:31 से सुबह 05:33 मिनट पर
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:59 से दोपहर 12:54 मिनट पर
- सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:21 से रात 08:22 मिनट पर
- अमृत काल- रात में 10:01 से 11:27 मिनट पर
ये भी पढ़ें- Numerology: इन 2 मूलांक वालों के तलाक होने की होती है सबसे ज्यादा संभावना, ऐसा कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र का गणित
आषाढ़ अमावस्या पर कौन-कौन से काम न करें?
- तामसिक भोजन का सेवन न करें.
- नकारात्मक चीजों से दूर रहें.
- बाल और नाखून गलती से भी न काटें.
- खरीदारी करने से बचें.
- शारीरिक संबंध बनाने की गलती न करें.
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2026: वृषभ समेत इन 5 राशियों के लिए खुला भाग्य का द्वार, धनु राशि में चंद्र ने किया गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
14 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
16 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
16 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
21 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines