Ashadha Amavasya 2026: 13 या 14 जुलाई, कब है आषाढ़ अमावस्या? जानें तिथि से लेकर शुभ मुहूर्त

Ashadha Amavasya 2026 Date And Time: 30 जुलाई से आषाढ़ माह का आरंभ हो रहा है, जिसके बाद आषाढ़ अमावस्या मनाई जाएगी. हालांकि, आषाढ़ अमावस्या की तिथि को लेकर लोगों के मन में इस समय कन्फ्यूजन है. चलिए जानें 13 जुलाई या 14 जुलाई, किस दिन आषाढ़ अमावस्या है. साथ ही आषाढ़ अमावस्या की सही तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में आप जानेंगे.

Ashadha Amavasya 2026 Date And Time

Credit- AI Gemini

Ashadha Amavasya 2026 Date And Time: सनातन धर्म के लोगों के लिए आषाढ़ अमावस्या का दिन बेहद खास होता है. इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु, देवों के देव महादेव और पीपल के पेड़ की विशेष रूप से पूजा की जाती है. साथ ही कई लोग पितरों को खुश करने के लिए उनकी आराधना करते हैं. मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा का फल जरूर मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाती है. चलिए अब जानें आषाढ़ अमावस्या की सही तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में.

विज्ञापन

आषाढ़ अमावस्या कब है 2026 में?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 13 जुलाई 2026 की शाम 6 बजकर 49 मिनट से हो रहा है, जबकि समापन अगले दिन 14 जुलाई 2026 को दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर होगा. ऐसे में 14 जुलाई 2026, वार मंगलवार को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाएगी.

विज्ञापन

आषाढ़ अमावस्या की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- सुबह 05:33 मिनट पर
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:11 से सुबह 04:52 मिनट पर
  • प्रातः सन्ध्या- सुबह 04:31 से सुबह 05:33 मिनट पर
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:59 से दोपहर 12:54 मिनट पर
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:21 से रात 08:22 मिनट पर
  • अमृत काल- रात में 10:01 से 11:27 मिनट पर

ये भी पढ़ें- Numerology: इन 2 मूलांक वालों के तलाक होने की होती है सबसे ज्यादा संभावना, ऐसा कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र का गणित

आषाढ़ अमावस्या पर कौन-कौन से काम न करें?

  • तामसिक भोजन का सेवन न करें.
  • नकारात्मक चीजों से दूर रहें.
  • बाल और नाखून गलती से भी न काटें.
  • खरीदारी करने से बचें.
  • शारीरिक संबंध बनाने की गलती न करें.

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2026: वृषभ समेत इन 5 राशियों के लिए खुला भाग्य का द्वार, धनु राशि में चंद्र ने किया गोचर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ