Ashadh Purnima Vrat 2026: आषाढ़ माह की पूर्णिमा पर व्रत और उपाय करने से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति कर सकते हैं. हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन दान-पुण्य के काम के लिए बेहद शुभ होता है. खासकर आषाढ़ पूर्णिमा बेहद शुभ मानी जाती है. इस दिन को गुरु पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है. आषाढ़ पूर्णिमा व्रत की सटीक तारीख, चंद्रोदय के समय और पूजा विधि के बारे में आप यहां विस्तार से जान सकते हैं.
कब है आषाढ़ पूर्णिमा व्रत? (Ashadh Purnima Vrat Kab Hai)
आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 28 जुलाई 2026 मंगलवार की शाम को 6 बजकर 18 मिनट पर हो रहा है. इस तिथि का समापन अगले दिन 29 जुलाई 2026 दिन बुधवार को रात 8 बजकर 5 मिनट पर होगा. पूर्णिमा व्रत के दिन चंद्रोदय को महत्व दिया जाता है. ऐसे में चंद्रोदय के समय को महत्व देते हुए. आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत 29 जुलाई 2026 दिन बुधवार को रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें – Garuda Purana: तेरहवीं का भोजन खाना चाहिए या नहीं? जानिए मृत्यु भोज को लेकर गरुड़ पुराण के नियम
चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त (Ashadh Purnima Moonrise Time)
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय 29 जुलाई की शाम को 7 बजकर 21 मिनट पर होगा. इस समय चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं. इसके अलावा पूर्णिमा पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सूर्योदय से लेकर दोपहर तक उत्तम रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 17 मिनट पर आरंभ होगा. इसके बाद विजय मुहूर्त का अंत दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. इस दौरान पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य के काम कर सकते हैं.
आषाढ़ पूर्णिमा पूजा विधि और उपाय (Ashadh Purnima Puja Vidhi)
पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठने के बाद पवित्र नदी में स्नान करें. अगर नदी में स्नान कर पाना संभव नहीं है, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. स्नान कर साफ कपड़े पहनें. घर के मंदिर की सफाई कर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें. आषाढ़ पूर्णिमा का दिन गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है. आप अपने गुरु की प्रतिमा स्थापित कर पूजा कर सकते हैं. भगवान के समक्ष धूप, दीपक, फूल, फल और प्रसाद आदि अर्पित करें. पूर्णिमा पर शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य दें. पूर्णिमा पर दान-पुण्य के काम करने से इसका कई गुना अधिक लाभ मिलता है. आप अन्न, वस्त्र और अपने सामर्थ्य अनुसार धन का दान करें.
ये भी पढ़ें – Swapna Shastra: भविष्य में धन हानि होने का संकेत देता है इन 5 सपनों का आना, आपको दिखें तो हो जाएं सावधान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
13 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
17 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
18 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
21 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines