Ashadh Gupt Navratri 2026: हर साल 4 बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इनमें से दो बार चैत्र और शारदीय नवरात्रि सामान्य तौर पर मनाई जाती है. इन दो नवरात्रि में गृहस्थ लोग पूजा करते हैं और व्रत करते हैं. इसके अलावा माह और आषाढ़ महीने में गुप्त नवरात्रि का व्रत रखा जाता है. अब जुलाई महीने में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पर्व है. गुप्त नवरात्रि का पर्व महाविद्याओं की पूजा के लिए खास होता है. गुप्त नवरात्रि का पर्व खास तौर पर तांत्रिक पूजा और साधना के लिए खास होता है. आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पर्व इस साल 15 जुलाई से शुरू हो रहा है. गुप्त नवरात्रि का समापन 23 जुलाई को होगा.
गुप्त नवरात्रि पर घटस्थापना मुहूर्त
नवरात्रि के पर्व के पहले दिन घटस्थापना की जाती है. घटस्थापना के दौरान देवी शक्ति का आवाहन कर कलश स्थापना की जाती है. इस कलश को सुख-समृद्धि और दिव्य ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 15 जुलाई को सुबह 5 बजकर 33 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं. गुप्त नवरात्रि के दिनों भक्तों को दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. ऐसा करने से शत्रुओं का भय खत्म होता है और संकटों से मुक्ति मिलती है.
ये भी पढ़ें – Numerology Prediction: 9 जुलाई से इन तारीखों पर जन्मे लोगों के अटके काम होंगे पूरे, पढ़ें 1 से 9 तक सभी मूलांक का भविष्यफल
नवरात्रि पर कलश स्थापना की संपूर्ण विधि
नवरात्रि के प्रथम दिन स्नान कर साफ वस्त्र पहनें, इसके बाद पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें. घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित करें. इसके लिए घटस्तापना के लिए कलश में शुद्ध जल, गंगाजल, सुपारी, अक्षत और सिक्का डालें. कलश के मुख पर आम के पत्ते लगाकर इसके ऊपर नारियल रखें. इसे कलावे से या लाल रंग के कपड़े से बांधें. पूजा के दौरान दीपक जलाकर धूप, पुष्प, रोली और चावल अर्पित करें. आप पूजा के दौरान मन को शांत रखें. इसके साथ ही नवरात्रि के दौरान झूठ, छल, कपट और नकारात्मक विचारों से बचें.
ये भी पढ़ें – Gemstone Benefits: तनाव और धन हानि की समस्या को दूर करेगा गोमेद रत्न, जानिए धारण करने की विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 hr agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 hr agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
3 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
7 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
23 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines