Apara Ekadashi 2024: इस बार अपरा एकादशी को लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन हो रही है कि आखिर अपरा एकादशी कब है 2 जून को या 3 जून को। अगर आपके भी मन में अपरा एकादशी की डेट और पारण मुहूर्त को लेकर कन्फ्यूजन बन रहा है तो आज इस खबर में जानेंगे कि ज्येष्ठ माह में अपरा एकादशी कब मनाई जाएगी और पारण का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। साथ ही अपरा एकादशी की पूजा विधि क्या रहेगी।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अपरा एकादशी इस बार दो दिन यानी 2 जून और 3 जून को मनाई जाएगी। बता दें कि अपरा एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जब इस दिन जो लोग सच्चे मन से व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही सभी रोग-दुख से मुक्ति मिल जाती है।
अपरा एकादशी मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में अपरा एकादशी दो दिन मनाई जाएगी। अपरा एकादशी की शुरुआत 2 जून को सुबह 5 बजकर 04 मिनट से हो रही है और समाप्ति अगले दिन 3 जून को सुबह 2 बजकर 41 मिनट पर होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, 2 जून को गृहस्थ लोग अपरा एकादशी का व्रत रखेंगे। वहीं 3 जून को वैष्णव धर्म को मानने वाले लोग अपरा एकादशी का व्रत रखेंगे।
अपरा एकादशी का पारण मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी व्रत का पारण की शुभ तिथि 3 जून को सुबह के 08 बजकर 05 मिनट से लेकर 08 बजकर 10 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में आप पारण कर सकते हैं। साथ ही दान-पुण्य भी कर सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन दान पुण्य करने से व्रत का दोगुना फल मिलता है। साथ ही भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
अपरा एकादशी पूजा विधि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अपरा एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान-ध्यान करें। उसके बाद घर के मंदिर की साफ-सफाई अच्छे से करें। उसके बाद भगवान विष्णु को जल से अभिषेक करें। जल से अभिषेक करने के बाद पंचामृत से स्नान करें। साथ ही पीला चंदन, पीले फूल और पीले रंग की मिठाई भी अर्पित करें। उसके बाद घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान विष्णु को याद करके अपरा एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें। पूजा खत्म होने के बाद भगवान विष्णु से क्षमा याचना करें। साथ ही सभी लोगों में प्रसाद वितरण करें। यदि आप विधि-विधान से पूजा करते हैं तो भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन क्यों खिलाते हैं कुत्ते और गाय को भोजन, जानें क्या है धार्मिक मान्यता
यह भी पढ़ें- 3 दिन बाद 3 राशियों पर कंगाली का खतरा, मंगल देव के राशि परिवर्तन से बनेगा महा दरिद्र योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 hr agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
4 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
7 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
11 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines