---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज के बाद 3 राशियों पर कंगाली का खतरा, मंगल देव के राशि परिवर्तन से बनेगा महा दरिद्र योग

Maha Daridra Yog: वैदिक ज्योति, शास्त्र के अनुसार, मेष राशि में मंगल ग्रह का गोचर होने वाला है। मंगल देव के राशि परिवर्तन से महा दरिद्र योग का निर्माण होगा। ऐसे में कुछ राशि के लोगों के जीवन में आर्थिक तंगी हो सकती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि महा दरिद्र योग से कौन-कौन सी राशियां प्रभावित रहने वाली है।

---विज्ञापन---

Maha Daridra Yog: भूमि, पराक्रम, साहस, शक्ति, ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल देव डेढ़ माह बाद अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन 1 जून 2024 दिन शनिवार को दोपहर 03 बजकर 27 मिनट पर होने वाला है। मंगल देव अपनी ही राशि यानी मेष में प्रवेश करेंगे। इस समय मंगल देव मीन राशि में विराजमान हैं और 1 जून को मीन से निकलकर मेष में प्रवेश कर जाएंगे।

जब मंगल देव मीन राशि से बाहर निकलेंगे तो अंगारक योग समाप्त हो जाएगा, क्योंकि मंगल देव राहु से अगल हो जाएंगे। अंगारक योग के समाप्त होते ही महा दरिद्र योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में महा दरिद्र योग अशुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महा दरिद्र योग बनने से कुछ राशि के लोगों की आर्थिक तंगी हो सकती है। साथ ही जीवन में कई घटनाएं भी हो सकती है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

मेष राशि

ज्योति, शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले लोगों की कुंडली में मंगल केंद्र भाव में अकेला बैठा हुआ है। वहीं कुंडली के छठे भाव के स्वामी बुध, शुक्र और बृहस्पति धन के भाव में बैठे हुए हैं। ऐसे में महा दरिद्र योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में मेष राशि वाले लोगों के कार्य में अड़चन आ सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पदोन्नति में ब्रेक लग सकता है। इस योग के बनने से मेष राशि वाले लोगों के खर्चे बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों की कुंडली में स्वामी बुध ग्रह 12वें भाव में विराजमान हैं। साथ ही बारहवें भाव में शुक्र, गुरु और मंगल बैठे हुए हैं। ऐसे में केंद्र और त्रिकोण की स्वामी एक साथ बैठे होने से महा दरिद्र योग का निर्माण होगा। जो मिथुन राशि वाले लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कारोबार में हानि हो सकती है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल देव कर्क राशि में दशम भाव में विराजमान हैं। साथ ही लाभ के स्थान पर गुरु, बुध, शुक्र और राहु विराजमान हैं। ऐसे में महा दरिद्र राजयोग कर्क राशि वाले लोगों के लिए लाभकारी साबित नहीं होगा। माना जा रहा है कि महा दरिद्र योग बनने से कर्क राशि वाले लोगों को किसी भी कार्य में सावधानी बरतनी होगी। वरना कारोबार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों के बीच खटास उत्पन्न हो सकती है। जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- जून में बदल सकती है 3 राशि के लोगों की किस्मत, बन रहे हैं कई राजयोग

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- गिद्ध की तरह दूरदर्शी होते हैं ये 4 राशि के लोग, शांति से करते हैं काम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: May 30, 2024 06:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola