Apara Ekadashi 2026 Today: ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि पर अपरा एकादशी का व्रत है. अपरा एकादशी का दिन पापों से मुक्ति और पुण्य फलों की प्राप्ति के लिए खास होता है. आपको अपरा एकादशी पर व्रत और पूजा के साथ ही एकादशी की कथा का पाठ करना चाहिए. अपरा एकादशी पर पूजा के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अपरा एकादशी व्रत कथा के बारे में जानते हैं.
अपरा एकादशी शुभ मुहूर्त (Apara Ekadashi Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:08 से 04:50
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 04:29 से 05:32
विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:33 से 03:27
गोधूलि मुहूर्त- शाम 7:02 बजे से शाम 07:23
सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:03 से रात 08:06
अमृत काल- शाम में 07:41 से 09:13
ये भी पढ़ें – Numerology: स्वभाव के गुस्सैल होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, लेकिन होती है एक खासियत, जानें
अपरा एकादशी पूजा विधि (Apara Ekadashi Puja Vidhi)
अपरा एकादशी का व्रत करने के लिए भक्त सुबह उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहन लें. इसके बाद विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें. घर के मंदिर की सफाई कर विष्णु भगवान की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान को रोली, मौली, पीले फूल, फल और मिठाई अर्पित करें. भगवान के समक्ष दीपक जलाएं और मंत्रों का जाप करें. आरती करें और भगवान को भोग लगाकर पूजा संपन्न करें. अपरा एकादशी व्रत की पूजा के समय एकादशी की व्रत कथा का पाठ अवश्य करें.
ये भी पढ़ें – Shani Dev Janam Katha: कैसे हुआ था शनिदेव का जन्म? जानिए इनके माता-पिता और भाई-बहन का नाम, पढ़ें शनि जन्म कथा
अपरा एकादशी व्रत कथा (Apara Ekadashi Vrat Katha)
युथिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से सवाल किया कि, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी कौन सी होती है. इसके बारे में बताएं. इसपर श्रीकृष्ण ने बताया. ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष में की एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है. यह एकादशी बहुत ही पुण्य प्रदान करने वाली है. इससे पापों का नाश होता है. अपरा एकादशी का व्रत विधि-विधान से करने से ब्रह्म हत्या, गोत्र की हत्या, गर्भस्थ बालक को मारने वाले, स्त्रीगमन, झूठी गवाही, असत्य भाषण, झूठा वेद पढ़ने के पापों से मुक्ति मिलती है. गुरु से विद्या लेने के बाद उनका अपमान करता है वह नरक में जाता है लेकिन अपरा एकादशी का व्रत करने से इस पाप से भी मुक्ति मिलती है. अपरा एकादशी के व्रत को करने से मनुष्य सद्गति प्राप्त कर लेते हैं.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 13 मई को बुध के चाल बदलने से इन राशियों को होगा लाभ, करियर-कारोबार में करेंगे तरक्की
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
9 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
10 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
14 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
16 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
16 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines