हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Angel Numbers in Dreams: सपने में Repeating नंबर्स देखना शुभ है या अनहोनी का संकेत? स्वप्न शास्त्र से जानें

Angel Numbers in Dreams: क्या आपको भी सपने में बार-बार एंजल नंबर यानी रिपीटिंग नंबर्स दिखाई दे रहे हैं? अगर हां, तो ये कोई साधारण बात नहीं है. स्वप्न शास्त्र में सपने में एंजल नंबर्स का दिखाना एक अहम संकेत माना गया है, जो कि भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. चलिए विस्तार से जानते हैं सपनों में नंबरों के दिखने के अर्थ के बारे में.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Angel Numbers in Dreams: आज से कई साल पहले स्वप्न शास्त्र की रचना की गई थी, जिसमें व्यक्ति को दिखाई देने वाले विभिन्न सपनों के अर्थ के बारे में बताया गया है. इसमें कई ऐसे सपनों का भी वर्णन है, जो कि भविष्य में व्यक्ति के साथ घटने वाली किसी शुभ व अशुभ घटना का संकेत देते हैं. आज हम आपके सपने में नंबर्स खासकर एंजल नंबर्स यानी रिपीटिंग नंबर्स के दिखाई देने के महत्व और कारण के बारे में स्वप्न शास्त्र की मदद से बताने जा रहे हैं.

1 और 5

यदि आपको सपने में बार-बार 11:11, 1, 11, 11, 1111, 11111, 5, 55, 555, 05:05 और 5555 जैसे नंबर्स दिखाई दे रहे हैं तो ये किसी शुभ कार्य की शुरुआत का संकेत है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आपको कुछ बड़ा करने का मौका मिलेगा.

2 और 9

जिन लोगों को सपने में बार-बार 2, 22, 222, 2222, 02:02, 9, 99, 999, 9999 और 09:09 जैसे नंबर्स दिखाई दे रहे हैं, उनका आने वाला समय अच्छा रहने वाला है. ये दर्शाता है कि किसी नए सफर की शुरुआत होने वाली है, जिस दौरान आपको मानसिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, जानें शनिश्चरी अमावस्या का महत्व, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

3 और 7

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बार-बार 3, 33, 333, 3333, 03:03, 7, 77, 777, 7777 और 07:07 जैसे नंबर्स का दिखाई देना संकेत है कि आपके साथ कोई दिव्य शक्ति है. आप सही रास्ते पर चल रहे हैं, जिस पर चलकर आपको कुछ बड़ा हासिल होगा.

विज्ञापन

4, 6 और 9

जिन लोगों को सपने में बार-बार 4, 44, 444, 4444, 04:04, 6, 66, 666, 6666, 06:06, 9, 99, 999, 9999 और 09:09 जैसे नंबर्स दिखाई दे रहे हैं, वो काफी लकी हैं. ये दर्शाता है कि जल्द आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है. इसके अलावा इसे आर्थिक समृद्धि और अच्छी सेहत का भी प्रतीक माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती से स्टार्ट होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola