Amla Navami 2025: कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को आंवला नवमी मनाई जाती है. आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहते हैं. इस बार आंवला नवमी का व्रत 31 अक्टूबर को रखा जाएगा. आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा करने का महत्व होता है. आंवला नवमी पर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. आंवले के पेड़ का आध्यात्मिक महत्व होता है. आप आंवला नवमी के दिन आंवले से जुड़े कई उपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी. चलिए आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं.
आंवले से जुड़े उपाय
एकाग्रता के लिए
आप आंवला नवमी पर जीवन में सकारात्मकता और एकाग्रता के लिए खास उपाय कर सकते हैं. आपको आंवला नवमी के दिन आंवले का वृक्ष लगाना चाहिए. आप घर की पूर्व दिशा में या उत्तर दिशा में आंवले का पेड़ लगाएं. इससे एकाग्रता बढ़ती है और शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की होती है.
ये भी पढ़ें – सावधान! शुरू होने वाले हैं Chor Panchak, अगले कुछ दिनों भूलकर भी न करें शुभ काम
आरोग्य के लिए
आप जीवन में रोग से मुक्ति चाहते हैं तो आंवले नवमी के दिन खास उपाय करें. इस उपाय को करने के लिए भगवान विष्णु को आंवले का भोग लगाएं. इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति होती है.
जीवन में उन्नति के लिए
जीवन में उन्नति के लिए आपको आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए. इसके बाद पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें. आंवले के पेड़ के नीचे किसी जरूरतमंद को दान करें. इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करें.
सुख-समृद्धि के लिए
आंवला नवमी के दिन आपको पूर्व दिशा की ओर मुंह करके आंवले के पेड़ को जल और दूध अर्पित करना चाहिए. इसके बाद आप ओम धात्र्ये नमः मंत्र का जाप करें. आंवले के पेड़ पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 hr agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
5 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
7 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
15 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines