Ameer Banne ke Upay By Bageshwar Dham Sarkar: आज के समय में शायद ही कोई बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बारे में नहीं जानता होगा। सोशल मीडिया पर आए दिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार के वीडियो वायरल होते रहते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक हैं। जो दिव्य दरबार भी लगाते हैं। जहां वह बिना बताए लोगों की परेशानी और उसका समाधान उन्हें बता देते हैं। इसके अलावा वह अपनी कथा के दौरान हिंदू धर्म से जुड़े कुछ नियम और उपायों के बारे में भी बताते हैं।
आज हम आपको बागेश्वर धाम सरकार द्वारा बताई गई उन 5 चीजों के बारे में बताएंगे, जो अगर आपके घर में होंगी, तो उनके प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। आइए जानते हैं उनके बारे में।
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
मटका
बागेश्वर धाम सरकार बताते हैं कि किसी त्योहार के दिन घर में मटका खरीदकर लाना शुभ होता है। दरअसल, मटके को धन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए अगर आप किसी खास दिन अपने घर में मटका लेकर आते हैं, तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
शंख
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, घर में शंख रखना शुभ होता है। अगर अभी तक आपके घर में शंख नहीं है, तो किसी शुभ अवसर पर आप शंख खरीदकर अपने घर में ला सकते हैं और उसे अपने घर के मंदिर में रख दें। इससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है। इसके अलावा घर वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
चांदी
नवरात्रि या दिवाली के दौरान घर में चांदी खरीदकर लाना शुभ होता है। धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि जिस घर में चांदी का सामान होता है, उन घरवालों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। इससे परिवार वालों का स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही है। साथ ही धन के भी योग बनने लगते हैं।
तुलसी का पौधा
धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष का प्रभाव कम होता है। इसके अलावा परिवार वालों को बुरी नजर भी नहीं लगती है, जिससे वो कुछ ही समय में सफलता हासिल कर सकते हैं।
पत्नी को खुश रखने से नहीं होती है पैसों की कमी
बागेश्वर धाम सरकार के अनुसार, जिस घर में महिलाएं खुश रहती हैं। वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है और जिस घर में धन की देवी का वास होता है, वहां कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। इसलिए किसी खास मौके पर या ऐसे ही बिना किसी वजह के अपनी बेटी या फिर पत्नी को सोलह श्रृंगार या उनकी कोई भी पसंदीदा चीज उन्हें गिफ्ट करते रहा कीजिए।
यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सभी कार्य में मिलेगी सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
13 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
15 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
16 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
17 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
19 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines