---विज्ञापन---

Amarnath Yatra 2026: बदल गए अमरनाथ यात्रा के नियम! आपके पास में जरूर होने चाहिए ये दस्तावेज, वरना…

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा 2026 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों की पवित्र यात्रा, जहां 3,888 मीटर ऊंचाई पर बाबा बर्फानी के दर्शन होते हैं। यह यात्रा धैर्य और जिम्मेदारी की भी परीक्षा है। इसबार नियमों में कुछ बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैं, यात्रा के दौरान किन-किन दस्तावेजों को साथ में रखना अनिवार्य है?

---विज्ञापन---

Amarnath Yatra 2026: हर साल हिमालय की दुर्गम ऊंचाइयों पर स्थित अमरनाथ धाम लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर बुलाते हैं। करीब 3,888 मीटर की ऊंचाई पर बनी यह पवित्र गुफा प्राकृतिक बर्फ शिवलिंग के लिए जानी जाती है। इसलिए इन्हें ‘बाबा बर्फानी’ भी कहते हैं। यह यात्रा केवल दर्शन नहीं, बल्कि आस्था, धैर्य और विश्वास की परीक्षा मानी जाती है।

कब से कब तक चलेगी यात्रा?

अमरनाथ यात्रा भक्ति के साथ-साथ जिम्मेदारी भी मांगती है। नियमों का पालन ही सुरक्षित और सफल दर्शन की कुंजी है। अब 2026 की यात्रा के लिए नियमों में अहम बदलाव किए गए हैं, यात्रा से पहले इन्हें जानना बेहद जरूरी है। आपको बता दें, साल 2026 में यह यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 (रक्षा बंधन) तक चलेगी, जो कुल 57 दिनों की होगी।

---विज्ञापन---

क्या है नया बड़ा बदलाव?

इस बार सुरक्षा को देखते हुए “RFID कार्ड” अनिवार्य कर दिया गया है। हर यात्री को यह टैग गले में पहनना अनिवार्य होगा। इसके जरिए प्रशासन यात्रा के दौरान हर व्यक्ति की लोकेशन ट्रैक कर सकेगा। इसलिए इस बार अमरनाथ यात्रा में बिना RFID टैग के आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलेगी।

हेल्थ सर्टिफिकेट पर सख्ती

यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच अब और सख्त हो गई है। 8 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। यह सर्टिफिकेट केवल अधिकृत डॉक्टर या अस्पताल से ही बनवाना होगा। बिना इसके रजिस्ट्रेशन भी नहीं होगा।

---विज्ञापन---

जरूरी दस्तावेज रखें तैयार

यात्रा पर जाने से पहले जरूरी कागजों की पूरी तैयारी कर लें। आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है। इसी के आधार पर RFID कार्ड मिलेगा। इसके अलावा यात्रा परमिट यानी रजिस्ट्रेशन स्लिप भी जरूरी है। यह ऑनलाइन या अधिकृत बैंक से लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Kundali Matching: ‘हैप्पी मैरिड लाइफ’ के लिए 36 में से कितने गुण मिलना है जरूरी, जानें ज्योतिष रहस्य

---विज्ञापन---

उम्र और विशेष नियम

अमरनाथ यात्रा के लिए उम्र सीमा तय की गई है। 13 से 70 साल के लोग ही इसमें शामिल हो सकते हैं। 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। यह नियम यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।

यात्रा रूट और समय का ध्यान

यात्रा दो मुख्य मार्गों से होती है, बालटाल और पहलगाम। जिस रूट और तारीख का परमिट मिलेगा, उसी के अनुसार यात्रा करनी होगी। नियम तोड़ने पर रोक लग सकती है। इस बार यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी।

---विज्ञापन---

धोखाधड़ी से बचने की सलाह

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने साफ कहा है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत बैंक से ही रजिस्ट्रेशन कराएं। किसी एजेंट या अनजान लिंक से बुकिंग करना जोखिम भरा हो सकता है।

यात्रा से पहले जरूरी तैयारी

आपको बता दें कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन कम होती है, इसलिए नियमित वॉक और हल्की एक्सरसाइज शुरू कर दें। गर्म कपड़े, रेनकोट और जरूरी दवाइयां साथ रखें। मोबाइल नेटवर्क कई जगह कमजोर रहता है, इसलिए जरूरी संपर्क पहले से तय कर लें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: कानों के आकार से जुड़ा है भाग्य का कनेक्शन, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

First published on: Apr 15, 2026 11:52 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola