---विज्ञापन---

Religion angle-right

Amalaki Ekadashi 2025: श्रीहरि विष्णु की कृपा से 12 राशियों के दुख-दर्द होंगे दूर! करें ये उपाय

Amalaki Ekadashi 2025: प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाता है। चलिए जानते हैं एकादशी तिथि पर श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

Amalaki Ekadashi 2025: साल में 24 बार एकादशी का व्रत रखा जाता है। प्रत्येक एकादशी तिथि का अपना महत्व और उससे जुड़े उपाय हैं। वैदिक पंचांग के मुताबिक हर साल फाल्गुन माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाता है जिस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस साल 10 मार्च 2025, दिन सोमवार को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार आमलकी एकादशी के दिन पूजा-पाठ और व्रत रखने से साधक को सैकड़ों तीर्थ यात्रा करने के समान फल मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में बताया गया है कि आमलकी एकादशी के दिन यदि व्यक्ति कोई उपाय करता है तो उसे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं। चलिए अब जानते हैं आमलकी एकादशी व्रत से जुड़े उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

मेष राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएं तो एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा करें। आंवले के पेड़ पर 7 बार कच्चा सूत बाधें और सुखमय जीवन की प्रार्थना करें।

वृषभ राशि

जिन जातकों के घर में सदा क्लेश का वातावरण रहता है वो एकादशी तिथि पर अपने घर में आंवले का पेड़ लगाएं। भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इस उपाय से जल्द ही आपको गृह क्लेश से मुक्ति मिल सकती है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

घर में आंवले का वृक्ष लगाएं। उसके नीचे भोजन बनाएं और वहां पर ही भोजन करें। आमलकी एकादशी पर इस उपाय से घर में सुख-शांति का वास होगा।

कर्क राशि

आमलकी एकादशी के दिन विष्णु जी और आंवले के पेड़ की पूजा करें। पेड़ में कच्चा दूध अर्पित करें। इस उपाय से आपकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कामकाज के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च माह? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

सिंह राशि

आंवले के पेड़ की पूजा करने के बाद उसकी 7 बार परिक्रमा करें। इस दौरान पेड़ में कच्चा सूत बाधें। इस उपाय से आपको पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

यदि आपको जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करना है तो एकादशी तिथि पर विष्णु जी की पूजा करें। आंवले के पेड़ में चंदन, रोली और अक्षत अर्पित करें।

तुला राशि

एकादशी तिथि पर आंवले के पेड़ में जल चढ़ाएं। इस दौरान भगवान विष्णु को समर्पित मंत्रों का जाप करें और पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

विष्णु जी की पूजा करें। उनके सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें आंवले का भोग लगाएं। इस उपाय से आपको विष्णु जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि

एकादशी तिथि पर विष्णु जी के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इस उपाय से आपको धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

जो लोग पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं वो एकादशी तिथि पर ब्राह्मणों को कद्दू, अन्न या वस्त्र का दान करें। इससे आपको पुण्य मिलेगा और जीवन में चल रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।

कुंभ राशि

यदि आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो एकादशी तिथि पर विष्णु जी की पूजा करें और उन्हें आंवले का भोग लगाएं। प्रात: काल ब्राह्मणों को आंवले का दान करना भी कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

विष्णु जी की पूजा करें और उन्हें तुलसी-आंवला अर्पित करें। सायंकाल में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से आपके जीवन में चल रही परेशानियां काफी कम हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली से 2 दिन पहले इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में गोचर 

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 01, 2025 11:47 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola