हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Alone But Happy: अकेले रहकर भी खुश कैसे रहें? जानें धार्मिक उपाय

Dharmik Upay For Loneliness: क्या आपके ऊपर भी अकेलापन हावी रहता है? लोगों के बीच होने पर भी क्या आपको अकेलापन महसूस होता है? यदि हां, तो ऐसी स्थिति में आप कुछ सरल धार्मिक उपायों को अपना सकते हैं. यहां पर अकेले रहकर खुश रहने के प्रभावशाली धार्मिक उपायों व तरीकों के बारे में बताया गया है.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Dharmik Upay For Loneliness: आज के समय में अकेलापन एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है, जिसका सामना अधिकतर लोग कर रहे हैं. ये एक नकारात्मक व खालीपन की स्थिति है, जो तब उत्पन्न होती है जब व्यक्ति लोगों से दूर अकेला रहने पर मजबूर होता है. हालांकि, समय रहते इस स्थिति से बाहर निकला बहुत जरूरी है, नहीं तो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

यहां पर कुछ धार्मिक उपायों व तरीकों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अकेले होने के बाद भी खुश रह सकता है.

अकेले होने के बाद भी खुश कैसे रहें?

शास्त्रों में बताया गया है कि जो व्यक्ति स्वयं को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानता है और खुद के साथ वक्त बिताता है, वो हमेशा खुश रहता है. इसके अलावा कुछ समय प्रकृति के साथ बिताएं, इससे आपका मानसिक तनाव कम होगा और मन शांत रहेगा. साथ ही रोज रात सोने से पहले भगवान को उन 3 से 5 चीजों के लिए धन्यवाद करें, जो आपके साथ अच्छी हुई हैं. इससे नकारात्मक विचार आपसे दूर रहेंगे और आप खुश रहेंगे.

विज्ञापन

अक्सर देखा गया है कि जो लोग दूसरों से खुद की तुलना करते हैं, वो ज्यादा तनाव में व अकेलापन महसूस करते हैं, इसलिए खुद को पहचानें और स्वयं में संतुष्ट रहें. साथ ही अपनी खुशी दूसरों की स्वीकृति व सोशल मीडिया पर लोगों के जीवन से Compare न करें, अन्यथा आप हमेशा दुखी ही रहेंगे.

अकेले रहकर खुश रहने के आध्यात्मिक उपाय

  • जब-जब आपको अकेलापन महसूस हो, तब-तब देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करना शुरू कर दें. इससे न सिर्फ आपका मन शांत होगा, बल्कि भगवान भी खुश होंगे.
  • अकेलापन महसूस होने पर धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करना सबसे सरल व प्रभावशाली उपाय है.
  • यदि आपके ऊपर भी अकेलापन हावी रहता है तो आप दूसरों की मदद व सेवा कर सकते हैं. इससे न सिर्फ आपका अकेलापन दूर होगा, बल्कि पुण्य भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर

विज्ञापन

किस ग्रह के कमजोर होने से अकेलापन महसूस होता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म कुंडली में शनि और चंद्रमा ग्रहों के कमजोर होने के कारण व्यक्ति को अकेलापन महसूस होता है. शनि को जहां वैराग्य का दाता माना जाता है, वहीं चंद्रमा मन, खालीपन और असुरक्षा के दाता हैं. बता दें कि जिन लोगों की कुंडली में शनि और चंद्रमा अशुभ स्थिति, कमजोर स्थिति या निर्बल अवस्था में विराजमान होते हैं, उन्हें खालीपन महसूस होता ही है.

ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola