हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Akshaya Tritiya 2026 Date: साल 2026 में कब है अक्षय तृतीया? जानें सही तिथि, महत्व और सोना खरीदने का सही मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2026 Date: वैशाख शुक्ल तृतीया पर मनाया जाने वाला अक्षय तृतीया पर्व नई शुरुआत और दान-पुण्य के लिए अत्यंत मंगलकारी माना गया है. कहा जाता है कि इस दिन किए गए शुभ कर्म कभी क्षय नहीं होते हैं. आइए जानते हैं, साल 2026 में अक्षय तृतीया कब है और इस शुभ दिन सोना खरीदने का सही मुहूर्त क्या होगा?

विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026 Date: अक्षय तृतीया हिंदू और जैन धर्म का एक शुभ पर्व है. इसे दिन को बिना पंचांग देखे किए जाने वाले सभी शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है. इस दिन दान, पूजन, विवाह और नई शुरुआत करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है. अक्षय तृतीया हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. यह तिथि आमतौर पर अप्रैल-मई के महीने में पड़ती है और हिंदू पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ मानी गई है.

हिन्दू धर्म मे अक्षय तृतीया का काफी महत्व है, क्योंकि इस दिन किए गए शुभ कार्य, दान-पुण्य और पूजा का फल कभी क्षय यानी नष्ट नहीं होता है. यह दिन समृद्धि, सौभाग्य और नई शुरुआत के लिए अत्यंत मंगलकारी माना गया है. आइए जानते हैं, साल 2026 में अक्षय तृतीया कब है और इस दिन सोना खरीदने का सही मुहूर्त क्या है?

अक्षय तृतीया सोना खरीदना क्यों है शुभ?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिन अक्षय फलदायी होता है, यानी इस दिन किया गया निवेश कभी क्षय नहीं होता. माना जाता है कि सोना लक्ष्मी का प्रतीक है, इसलिए इस दिन इसे खरीदने से घर में समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है. पुराणों के अनुसार यह दिन किसी भी नई शुरुआत और धन से जुड़े कार्यों के लिए अत्यंत मंगलकारी होता है. लोग विश्वास करते हैं कि इस दिन खरीदा गया सोना जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा लाता है. लेकिन इस दिन केवल सोना ही नहीं बल्कि बर्तन, धातु की मूर्तियां, वाहन यानी गाड़ी और अन्य कीमती सामान खरीदना भी बहुत शुभ होता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: कौन सा दोस्त बन जाता है दुश्मन? आचार्य चाणक्य की नीति से जानें उनकी पहचान

2026 में कब है अक्षय तृतीया?

अक्षय तृतीया हिन्दू और जैन दोनों धर्मों में मनाया जाता है. इस पर्व को ‘आखा तीज’ या ‘अक्ति’ भी कहते हैं. साल 2026 में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल, 2026 को सुबह में 10:49 AM बजे होगी और इस तिथि का समापन 20 अप्रैल, 2026 को 07:27 AM बजे होगी.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया रविवार 19 अप्रैल, 2026 को मनाई जाएगी. जहां तक इस दिन पूजा की शुभ मुहूर्त की बात है, तो दिन इसके लिए 1 घण्टा 32 मिनट की अवधि मिलेगी, जो 10:49 AM से 12:20 PM तक है.

अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने का मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का मुहूर्त रविवार 19 अप्रैल, 2026 को 10:49 AM से लेकर 20 अप्रैल की 05:51 AM तक है. लेकिन इसे नीचे दिए शुभ काल में ही खरीदने से अधिक लाभ होगा:

विज्ञापन

प्रातः मुहूर्त: 10:49 AM से 12:20 PM
अपराह्न मुहूर्त: 01:58 PM से 03:35 PM
सायाह्न मुहूर्त: 06:49 PM से 10:57 PM
रात्रि मुहूर्त: 01:43 AM से 03:05 AM, अप्रैल 20
उषाकाल मुहूर्त: 04:28 AM से 05:51 AM, अप्रैल 20

ये भी पढ़ें: Financial Success Gemstones: इन 5 में से पहन लिया एक भी रत्न, करियर और धन को मिलेगा सुपर बूस्ट

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola