Financial Success Gemstones: इन 5 में से पहन लिया एक भी रत्न, करियर और धन को मिलेगा सुपर बूस्ट

Financial Success Gemstones: कहते हैं, सही रत्न पहनने से जीवन में समृद्धि, खुशहाली और आत्मविश्वास भी बढ़ता है. यहां रत्न शास्त्र के 5 नायाब रत्न की चर्चा की गई है, जिसके बारे में मान्यता है, ये करियर और धन को बूस्ट कर सकते हैं. आइए जानते हैं, ये रत्न कौन-से हैं?

gemstones

Financial Success Gemstones: रत्न शास्त्र में कई प्रकार के रत्नों का विवरण मिलता है. माना जाता है कि सही रत्न को पहनने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. यहां ऐसे ही 5 नायाब रत्नों की चर्चा की गई है. ये रत्न व्यक्ति के प्रयासों को शक्ति देते हैं और अवसरों को आकर्षित करते हैं. कहते हैं, इनमें से कोई भी एक रत्न करियर और धन को जबरदस्त बूस्ट करता है. आपको बता दें, सही रत्न पहनने से आपके जीवन में समृद्धि, खुशहाली और आत्मविश्वास बढ़ता है. आइए जानते हैं, ये नायाब रत्न कौन-से हैं?

विज्ञापन

टाइगर रत्न

विज्ञापन

टाइगर रत्न पीले और काले रंग की धारियों जैसा दिखता है. इसे पहनने से आर्थिक परेशानियां कम होती हैं. यह रत्न आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है. टाइगर रत्न विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें नौकरी या व्यवसाय में अचानक लाभ की आवश्यकता होती है. इसे दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में धारण करना शुभ माना जाता है.

हीरा

विज्ञापन

हीरा रत्न आर्थिक समृद्धि और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ाने में सहायक है. रत्न शास्त्र के अनुसार हीरा शुक्र ग्रह को मजबूत करता है. इसे शुक्रवार के दिन पहनना शुभ होता है. हीरा पहनने से आपकी मेहनत का फल जल्दी मिलता है और निवेश या व्यापार में लाभ की संभावनाएं बढ़ती हैं.

विज्ञापन

पुखराज

पुखराज पीले रंग का प्रभावशाली रत्न है. इसे पहनने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं. इसे तर्जनी उंगली में धारण करना शुभ माना जाता है. पुखराज गुरु ग्रह को मजबूत करता है, जिससे करियर में तरक्की और ज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलती है. यह रत्न लंबे समय तक पहनने से स्थायी लाभ देता है.

विज्ञापन

ग्रीन जेड

ग्रीन जेड रत्न धन और सौभाग्य को आकर्षित करता है. इसे पहनने से आपका ध्यान केंद्रित रहता है और मानसिक संतुलन मजबूत होता है. यह रत्न मान-सम्मान बढ़ाने और व्यक्तिगत संबंधों को सुधारने में भी मदद करता है. ग्रीन जेड हर उस व्यक्ति के लिए फायदेमंद है जो अपने करियर या व्यवसाय में नई ऊंचाई पर पहुंचना चाहता है.

विज्ञापन

नीलम

नीलम रत्न शनि ग्रह का प्रतिनिधि है. इसे पहनने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और किस्मत में सकारात्मक बदलाव आता है. हालांकि यह रत्न हर किसी को सूट नहीं करता. इसे पहनने से पहले कुंडली जांचना जरूरी है. नीलम पहनने से आपके धैर्य और समझदारी में वृद्धि होती है और लंबी अवधि में आर्थिक लाभ मिलता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ