Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर कब से कब तक रहेगी भद्रा? जानें पूजा और सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

राहुकाल और भद्रा को अशुभ माना जाता है, जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं इस साल अक्षय तृतीया के पावन दिन कब से कब भद्रा और राहुकाल रहेगा। साथ ही आपको अक्षय तृतीया की पूजा और खरीदारी के शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलेगा।

Akshaya Tritiya 2025

अक्षय तृतीया 2025

हिंदू धर्म के लोगों के लिए अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ है। इस पावन दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा की जाती है। पूजा-पाठ के अलावा इस दिन खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ व खरीदारी करते हैं, उन्हें उससे विशेष लाभ होता है। हालांकि राहुकाल और भद्रा के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस समय किए गए कार्यों का फल शुभ नहीं मिलता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, हर साल वैशाख माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस साल 29 अप्रैल 2025 को शाम 05:31 मिनट से तृतीया तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 30 अप्रैल को दोपहर 02:12 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर इस बार 30 अप्रैल 2025, वार बुधवार को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं 30 अप्रैल 2025 को कब से कब तक भद्रा रहेगी।

विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर भद्रा का समय

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया के शुभ दिन भद्रा नहीं लग रही है। जबकि राहुकाल दोपहर में 12 बजकर 18 मिनट से लेकर 01 बजकर 58 मिनट तक है। राहुकाल को छोड़कर 30 अप्रैल को किसी भी समय शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

अक्षय तृतीया की पूजा का शुभ मुहूर्त

30 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 05 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त है। जबकि इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। अक्षय तृतीया पर दोपहर में 01 बजकर 25 मिनट से लेकर 02 बजकर 51 मिनट तक अमृत काल रहेगा। इसके अलावा बुधवार को प्रात: काल 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त है।

अन्य शहरों में अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त

  • नई दिल्ली- सुबह 05:41 से दोपहर 12:18 तक
  • गुरुग्राम- सुबह 05:42 से दोपहर 12:19 तक
  • नोएडा- सुबह 05:41 से दोपहर 12:18 तक
  • मुंबई- सुबह 06:11 से दोपहर 12:36 तक
  • पुणे- सुबह 06:08 से दोपहर 12:32 तक
  • जयपुर- सुबह 05:49 से दोपहर 12:24 तक

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय प्रात: काल 05 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ