Aja Ekadashi 2025 Upay: 19 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन जगत के पालनहार विष्णु जी के ऋषिकेश स्वरूप की पूजा की जाती है। साथ ही देवी तुलसी की पूजा करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से अजा एकादशी के दिन व्रत रखकर पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मृत्यु के बाद विष्णु लोक में स्थान प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। चलिए अब जानते हैं 19 अगस्त 2025 को अजा एकादशी पर विष्णु कृपा प्राप्त करने के तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में।
अजा एकादशी के उपाय
- अजा एकादशी के पावन दिन विष्णु जी की पूजा करें। साथ ही उन्हें केसर वाले दूध का भोग लगाएं। इससे आपको विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही घर में खुशियों का वास होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी।
- यदि आपके घर में आए-दिन लड़ाई-झगड़े होते हैं या किसी न किसी कारण परिवार का कोई सदस्य परेशान रहता है तो 19 अगस्त को सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही शाम के समय पूजा स्थान, रसोई और तुलसी के पौधे के पास घी का एक दीपक जलाएं। इस दौरान विष्णु मंत्र का जाप करें। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और लड़ाई-झगड़े कम होंगे।
- एकादशी के दिन विष्णु जी और मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूरे दिन व्रत रखें और मंत्र जाप करें। इसी के साथ गौ माता की सेवा करें और गायों को 4 रोटी गुड़ के साथ खिलाएं। इस दौरान अपनी मनोकामना को 3 बार बोलें। उम्मीद है कि इस उपाय से आपकी कोई भी इच्छा पूरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Aja Ekadashi 2025: अजा एकादशी पर इस विधि से करें विष्णु की पूजा, होगा महालाभ
अजा एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त
अजा एकादशी व्रत के पारण का समय
अजा एकादशी का व्रत जहां 19 अगस्त 2025 को रखा जाएगा, वहीं इसका पारण अगले दिन 20 अगस्त को होगा। इस दिन प्रात: काल में 05:53 मिनट से 08:29 मिनट के बीच व्रत का पारण करना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- Surya Budh Yuti: 17 सितंबर से चमक उठेगा 3 राशियों की किस्मत का सितारा, कन्या राशि में होगा सूर्य-बुध का मिलन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
8 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
9 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
11 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
13 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
15 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines