News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Aja Ekadashi 2025 Vrat: सनातन धर्म के लोगों के लिए अजा एकादशी के व्रत का खास महत्व है। अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के ऋषिकेश स्वरूप की उपासना की जाती है। मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से अजा एकादशी के दिन व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मृत्यु के बाद विष्णु लोक में स्थान प्राप्त होता है। हालांकि इस व्रत की पूजा अजा एकादशी की कथा सुने या पढ़े बिना अधूरी होती है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस बार 18 अगस्त की शाम 5 बजकर 22 मिनट से लेकर 19 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक एकादशी तिथि रहेगी। उदयातिथि के आधार पर वर्ष 2025 में 19 अगस्त को अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। चलिए अब जानते हैं अजा एकादशी के व्रत का पारण 19 अगस्त या 20 अगस्त, किस दिन करना शुभ रहेगा।

19 अगस्त 2025 को पूरे दिन अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। जबकि व्रत का पारण अगले दिन 20 अगस्त 2025, वार बुधवार को होगा। 20 अगस्त को प्रात: काल 05 बजकर 53 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 29 मिनट के बीच अजा एकादशी व्रत का पारण करना शुभ रहेगा। बता दें कि बुधवार को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर द्वादशी तिथि समाप्त होगी।
ये भी पढ़ें- Janmashtami Upay: जन्माष्टमी पर करें ये 5 उपाय, श्रीकृष्ण की असीम कृपा से हर इच्छा हो सकती है पूरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।