Aja Ekadashi: 19 अगस्त को एकादशी पर 3 उपायों को करना न भूलें, विष्णु कृपा से हर इच्छा हो सकती है पूरी

Aja Ekadashi 2025 Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए अजा एकादशी का खास महत्व है, जिस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के ऋषिकेश स्वरूप की पूजा की जाती है। चलिए अब जानते हैं अजा एकादशी की पूजा का मुहूर्त और इस दिन विष्णु कृपा प्राप्त करने के 3 प्रभावशाली उपायों के बारे में।

Aja Ekadashi 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aja Ekadashi 2025 Upay: 19 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन जगत के पालनहार विष्णु जी के ऋषिकेश स्वरूप की पूजा की जाती है। साथ ही देवी तुलसी की पूजा करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से अजा एकादशी के दिन व्रत रखकर पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मृत्यु के बाद विष्णु लोक में स्थान प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। चलिए अब जानते हैं 19 अगस्त 2025 को अजा एकादशी पर विष्णु कृपा प्राप्त करने के तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में।

विज्ञापन

अजा एकादशी के उपाय

  • अजा एकादशी के पावन दिन विष्णु जी की पूजा करें। साथ ही उन्हें केसर वाले दूध का भोग लगाएं। इससे आपको विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही घर में खुशियों का वास होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी।
  • यदि आपके घर में आए-दिन लड़ाई-झगड़े होते हैं या किसी न किसी कारण परिवार का कोई सदस्य परेशान रहता है तो 19 अगस्त को सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही शाम के समय पूजा स्थान, रसोई और तुलसी के पौधे के पास घी का एक दीपक जलाएं। इस दौरान विष्णु मंत्र का जाप करें। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और लड़ाई-झगड़े कम होंगे।
  • एकादशी के दिन विष्णु जी और मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूरे दिन व्रत रखें और मंत्र जाप करें। इसी के साथ गौ माता की सेवा करें और गायों को 4 रोटी गुड़ के साथ खिलाएं। इस दौरान अपनी मनोकामना को 3 बार बोलें। उम्मीद है कि इस उपाय से आपकी कोई भी इच्छा पूरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Aja Ekadashi 2025: अजा एकादशी पर इस विधि से करें विष्णु की पूजा, होगा महालाभ

विज्ञापन

अजा एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Aja Ekadashi

अजा एकादशी व्रत के पारण का समय

अजा एकादशी का व्रत जहां 19 अगस्त 2025 को रखा जाएगा, वहीं इसका पारण अगले दिन 20 अगस्त को होगा। इस दिन प्रात: काल में 05:53 मिनट से 08:29 मिनट के बीच व्रत का पारण करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ