Ahoi Ashtami Vrat 2025 Upay: संतानवती महिलाओं के लिए अहोई अष्टमी के व्रत का खास महत्व होता है, जिसका उपवास हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार अहोई अष्टमी का व्रत आज यानी 13 अक्टूबर 2025, वार सोमवार को रखा जा रहा है. आज महिलाएं अहोई माता की पूजा करके अपने बच्चों की रक्षा और दीर्घायु की प्रार्थना करेंगी. हालांकि, ये व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि सूर्योदय से लेकर शाम तक खाने-पीने की मनाही होती है. शाम में तारों के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है.
शास्त्रों में बताया गया है कि अहोई अष्टमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से संतान की उन्नति, लंबी आयु और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है. आइए अब जानते हैं अहोई माता को खुश करने के लिए अहोई अष्टमी की शाम करने वाले सिद्ध उपायों के बारे में.
अहोई अष्टमी के सिद्ध उपाय
- आज अहोई अष्टमी की शाम व्रत का पारण करने से पहले व्रती घर के मंदिर में घी के सात दीपक जलाएं. इस दौरान अपने संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करें. साथ ही अहोई माता से आग्रह करें कि वो आपके बच्चे पर अपनी कृपा बनाए रखें. ऐसा करने से आपको अहोई माता की विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही उनके जीवन में आ रही परेशानियां कम होने लगेंगी.
ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami 2025 Rashifal: आज अहोई अष्टमी पर ये 3 राशियां रहें सतर्क, आडल-परिघ योग का पड़ रहा है अशुभ प्रभाव
- यदि आपका बच्चा आपकी बात नहीं मानता है तो आज अपने घर की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं. पौधे के पास घी का एक दीपक जलाएं और उसकी 11 बार परिक्रमा करें. इस दौरान अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य, अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना करें. ऐसा करने से आपके बच्चे को देवी तुलसी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही उनके स्वभाव में बदलाव और जीवन में स्थिरता आएगी.
- यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा हमेशा खुश रहे और जीवन में खूब तरक्की करें तो उसके लिए आज अहोई माता की पूजा करें. साथ ही बच्चे के हाथ से सात गरीब महिलाओं को गेहूं या चावल का दान कराएं. इससे उन्हें पुण्य मिलेगा और जीवन में स्थिरता आएगी. इसके अलावा अहोई माता आपके बच्चे की रक्षा भी करेंगी.
ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami 2025: किस मुहूर्त में करें अहोई अष्टमी की पूजा? जानें चन्द्रोदय का समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
13 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
17 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
19 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
21 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines