Ahoi Ashtami 2025 Rashifal: अहोई अष्टमी पर ये 3 राशियां रहें सतर्क, आडल-परिघ योग का पड़ रहा है अशुभ प्रभाव

Ahoi Ashtami 2025 Rashifal: साल 2025 में 13 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार अष्टमी तिथि पर आडल योग और परिघ योग का निर्माण हो रहा है, जिसका अशुभ प्रभाव कुछ राशियों के ऊपर पड़ेगा. चलिए जानते हैं कि अहोई अष्टमी पर कब से कब तक आडल-परिघ योग रहेगा और उसका नकारात्मक प्रभाव किन तीन राशियों पर पड़ेगा.

Ahoi Ashtami 2025 Rashifal

Credit- News24 Graphics

Ahoi Ashtami 2025 Rashifal: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है. इस दिन महिलाएं अपने संतान की दीर्घायु, उज्जवल भविष्य और सुखी जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. हालांकि, ये व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि सूर्योदय से लेकर शाम तक बिना कुछ खाए और पिए रहना होता है. शाम में तारों का दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के पश्चात ही व्रत का पारण किया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 13 अक्टूबर 2025, वार सोमवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है, जिस दिन आडल योग और परिघ योग का भी निर्माण हो रहा है. आइए जानते हैं किन 3 राशियों को अहोई अष्टमी पर आडल योग और परिघ योग से सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

कब से कब तक रहेगा आडल-परिघ योग?

पंचांग के अनुसार, 13 अक्टूबर 2025 को प्रात: काल से लेकर सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक परिघ योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच आडल योग का आरंभ हो जाएगा. सोमवार को सुबह 6 बजकर 36 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक आडल योग रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि आडल योग और परिघ योग दोनों अशुभ योग होते हैं, जिनके कारण जीवन में परेशानियां उत्पन्न होती हैं.

विज्ञापन

अहोई अष्टमी पर सावधान रहें ये 3 राशियां

  • वृषभ राशि

अहोई अष्टमी के दिन बनने वाले आडल योग और परिघ योग का अशुभ प्रभाव वृषभ राशिवालों के जीवन पर पड़ेगा. यदि आपके घर में कोई परेशानी चल रही है तो विवाद पहले से ज्यादा बढ़ सकता है. इसके अलावा घर के बुजुर्गों की सेहत में गिरावट भी आ सकती है. नई जमीन या वाहन का सौदा करना आने वाले कुछ दिनों तक कामकाजी लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा.

विज्ञापन
  • सिंह राशि

आडल योग और परिघ योग का अशुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों के जीवन में अस्थिरता लेकर आएगा. आप जल्दबाजी में कुछ गलत फैसले ले सकते हैं, जिनका पछतावा आपको बहुत जल्दी हो जाएगा. उम्रदराज जातकों को शुभ समाचार की जगह कोई अशुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर की सुख-शांति भंग हो जाएगी. वहीं, कामकाजी लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ेगा.

  • मीन राशि

वृषभ और सिंह के अलावा मीन राशि के जातकों के ऊपर भी आडल योग और परिघ योग का अशुभ प्रभाव पड़ेगा. महिलाओं से अहोई अष्टमी के दिन कोई बड़ी गलती हो सकती है, जिसके कारण कुछ दिनों तक घरवालों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा कामकाजी लोगों के किसी जरूरी काम में बाधा उत्पन्न होगी, जिसके कारण मन परेशान रहेगा. उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य भी इन दिनों कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ