---विज्ञापन---

Religion angle-right

Ahoi Ashtami Vrat 2025 Upay: आज अहोई अष्टमी की शाम करें ये 3 उपाय, जीवनभर माता रानी करेंगी संतान की रक्षा

Ahoi Ashtami Vrat 2025 Upay: आज 13 अक्टूबर 2025, वार सोमवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है. मान्यता है कि अहोई अष्टमी की शाम व्रत का पारण करने से पहले कुछ उपाय करने शुभ रहते हैं. चलिए जानते हैं अहोई माता को खुश करने के लिए अहोई अष्टमी की शाम करने वाले तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में.

---विज्ञापन---

Ahoi Ashtami Vrat 2025 Upay: संतानवती महिलाओं के लिए अहोई अष्टमी के व्रत का खास महत्व होता है, जिसका उपवास हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार अहोई अष्टमी का व्रत आज यानी 13 अक्टूबर 2025, वार सोमवार को रखा जा रहा है. आज महिलाएं अहोई माता की पूजा करके अपने बच्चों की रक्षा और दीर्घायु की प्रार्थना करेंगी. हालांकि, ये व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि सूर्योदय से लेकर शाम तक खाने-पीने की मनाही होती है. शाम में तारों के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है.

शास्त्रों में बताया गया है कि अहोई अष्टमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से संतान की उन्नति, लंबी आयु और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है. आइए अब जानते हैं अहोई माता को खुश करने के लिए अहोई अष्टमी की शाम करने वाले सिद्ध उपायों के बारे में.

---विज्ञापन---

अहोई अष्टमी के सिद्ध उपाय

  • आज अहोई अष्टमी की शाम व्रत का पारण करने से पहले व्रती घर के मंदिर में घी के सात दीपक जलाएं. इस दौरान अपने संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करें. साथ ही अहोई माता से आग्रह करें कि वो आपके बच्चे पर अपनी कृपा बनाए रखें. ऐसा करने से आपको अहोई माता की विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही उनके जीवन में आ रही परेशानियां कम होने लगेंगी.

ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami 2025 Rashifal: आज अहोई अष्टमी पर ये 3 राशियां रहें सतर्क, आडल-परिघ योग का पड़ रहा है अशुभ प्रभाव

  • यदि आपका बच्चा आपकी बात नहीं मानता है तो आज अपने घर की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं. पौधे के पास घी का एक दीपक जलाएं और उसकी 11 बार परिक्रमा करें. इस दौरान अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य, अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना करें. ऐसा करने से आपके बच्चे को देवी तुलसी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही उनके स्वभाव में बदलाव और जीवन में स्थिरता आएगी.
  • यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा हमेशा खुश रहे और जीवन में खूब तरक्की करें तो उसके लिए आज अहोई माता की पूजा करें. साथ ही बच्चे के हाथ से सात गरीब महिलाओं को गेहूं या चावल का दान कराएं. इससे उन्हें पुण्य मिलेगा और जीवन में स्थिरता आएगी. इसके अलावा अहोई माता आपके बच्चे की रक्षा भी करेंगी.

ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami 2025: किस मुहूर्त में करें अहोई अष्टमी की पूजा? जानें चन्द्रोदय का समय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Oct 13, 2025 09:13 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola