Adhik Maas 2026: जीवन में सुख-समृद्धि के लिए अधिकमास में करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा अपार लाभ

Adhik Maas 2026: अधिकमास में विष्णु भगवान की पूजा करना बेहद शुभ और फलदायी होता है. इसे पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जानते हैं. आप जीवन में सुख-समृद्धि के लिए अधिकमास में इन खास मंत्रों का जाप करें. आइये इनके बारे में जानते हैं.

Adhik Maas 2026

Photo Credit- AI

Adhik Maas 2026: ज्येष्ठ महीने में अधिकमास का आरंभ हो चुका है. अधिकमास 17 मई 2026 से लेकर 15 जून 2026 तक रहेगा. अधिकमास को पुरुषोत्तम मास और मलमास भी कहते हैं. यह महीना विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. अधिकमास में दान-पुण्य करने का खास महत्व होता है. घर-परिवार में सुख-समृद्धि के लिए अधिकमास में दान-पुण्य के साथ ही मंत्रों का जाप करना बेहद फलदायी होता है.

विज्ञापन

भगवान विष्णु को समर्पित इस महीने में आप इन खास मंत्रों का जाप कर जीवन में चल रही परेशानियों को दूर कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको विष्णु भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा. भगवान विष्णु के आशीर्वाद से धन के भंडार भरेंगे और जीवन में खुशहाली आएगी. अधिकमास में किस मंत्र के जाप से क्या लाभ मिलेंगे. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

गरीबी दूर करने के लिए मंत्र

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

विज्ञापन

दरिद्रता और गरीबी से परेशान लोगों को इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के जाप से गरीबी दूर होगी और आर्थिक लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

सकारात्मकता के लिए मंत्र

‘ॐ अं वासुदेवाय नमः’ जीवन में सकारात्मकता के लिए आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के जाप से जीवन से नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होगा.

अटका धन वापस पाने के लिए

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।
यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।

विज्ञापन

आपके अटके हुए धन की प्राप्ति के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इस खास मंत्र के जाप से उधार में दिया हुआ और अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा.

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मंत्र

‘ॐ अ: अनिरुद्धाय नमः’ अविवाहित लोगों को जल्द विवाह के लिए और विवाहित लोगों को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के जाप से शादीशुदा जिंदगी में चल रही अनबन समाप्त होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ