Masik Shivratri 2026 Date & Time: भगवान शिव का आशीर्वाद पाने और उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए भक्तजन हर महीने मासिक शिवरात्रि का व्रत रखते हैं. साथ ही शिव-शक्ति जी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना करते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. साथ ही शिव जी ने ‘ज्योतिर्लिंग’ के रूप में भक्तों को दर्शन दिए थे. इसी के बाद इस तिथि पर हर महीने मासिक शिवरात्रि मनाने की परंपरा शुरू हो गई.
मान्यता है कि इस दिन जो भक्त सच्चे मन से शंकर और गौरी जी की पूजा करता है, उसके पाप नष्ट होते हैं. साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होने लगती है. चलिए अब जानें अधिकमास यानी जून में मासिक शिवरात्रि की सही तिथि क्या है. साथ ही इस दिन के शुभ मुहूर्त और मासिक शिवरात्रि व्रत के पारण के समय के बारे में आप जान पाएंगे.
अधिक मासिक शिवरात्रि कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 13 जून 2026 को दोपहर 4 बजकर 7 मिनट से अधिक ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 14 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर होगा. उदयातिथि की मानें तो अधिकमास में 13 जून 2026, वार शनिवार को मासिक शिवरात्रि की पूजा करना शुभ रहेगा.
अधिक मासिक शिवरात्रि की पूजा के शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय- सुबह 05:23
- चन्द्रास्त- शाम 05:31
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:02 से 04:42
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:49
- सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:20 से रात 08:20
- निशिता मुहूर्त- 14 जून को सुबह में 12:01 से 12:41
ये भी पढ़ें- ऑफिस में लंच करने के बाद आती है नींद तो 2 मिनट जपें ये मंत्र, काम में लगने लगेगा मन
मासिक शिवरात्रि का व्रत कब खोलें?
मासिक शिवरात्रि का व्रत कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के समाप्त होने के बाद या उपवास के अगले दिन सूर्योदय के बाद पूजा-पाठ करने के पश्चात खोला जाता है. पंचांग के मुताबिक, इस बार 14 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर चतुर्दशी तिथि समाप्त हो रही है, जबकि इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर होगा यानी इसके बाद आप अपने व्रत का पारण कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Hair Fall Dream Meaning: सपने में लड़कियों के बाल झड़ना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र से जानें अहम संकेत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
खाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
55 mins agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
4 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
21 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
22 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
23 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines