Guru Gochar 2025: गुरु के गोचर से इन 3 राशियों का जीवन होगा उथल-पुथल, बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें उपाय

Guru Gochar 2025: देवगुरु बृहस्पति अतिचारी अवस्था में वक्री चाल चल रहे हैं. अब गुरु ग्रह 5 दिसंबर 2025, शाम शाम 3 बजकर 38 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु का मिथुन में प्रवेश करना कई राशियों के लिए कष्टकारी हो सकता है. गुरु ग्रह 2 जून 2026 तक मिथुन में ही रहेंगे. ऐसे इन राशियों को थोड़ा संभलकर रहना होगा.

Guru Gochar 2025

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह 5 दिसंबर 2025, शाम को 3 बजकर 38 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु मिथुन राशि में रहते हुए 11 मार्च 2026 को मार्गी हो जाएंगे. इसके बाद 2 जून 2026 को कर्क राशि में गोचर करेंगे. गुरु की चाल और राशि में परिवर्तन का राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा. यह परिवर्तन 3 राशि के जातकों के लिए मुश्किल भरा समय लेकर आएगा. करियर और आर्थिक मामलों में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. आप इस अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गुरुवार को भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें. इसके साथ ही “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः” या “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें.

गुरु के प्रभाव से इन 3 राशियो की बढ़ेंगी मुश्किलें

वृश्चिक राशि

आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है. अगर आप अधिक खर्चे करते हैं और मुश्किलें बढ़ती हैं तो कर्जा लेने की नौबत आ सकती है. आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो इंतजार करें. वरना आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी. किसी काम में लापरवाही न बरतें.

विज्ञापन

धनु राशि

गुरु के राशि परिवर्तन और चाल का प्रभाव धनु राशि वालों पर पड़ेगा. धनु राशि वाले करियर को लेकर सावधानी बरतें. व्यापार में मुश्किलें सामने आ सकती हैं. आप नौकरी और परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें. आपके लिए समय मुश्किल भरा रह सकता है बचाव के लिए ऊपर बताए गए उपायों को करें.

मीन राशि

देवगुरु बृहस्पति मीन राशि के स्वामी ग्रह हैं. गुरु का गोचर और वक्री अवस्था में चलना मीन राशि वालों को थोड़ा परेशान कर सकती है. आपको संतान की ओर से परेशानी हो सकती है. आप नए काम को शुरू करने से बचें. नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है. आर्थिक मामले में मुश्किलों से बचने के लिए खर्च पर काबू रखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ