Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर बन रहा बेहद शुभ संयोग, इस उपाय को करने से दूर होगा पितृ दोष

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर शिववास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस शुभ संयोग में खास उपाय को करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी. चलिए आपको मकर संक्रांति के इस उपाय के बारे में बताते हैं.

Makar Sankranti 2026

Photo Credit- News24GFX

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2026, दिन बुधवार को है. मकर संक्रांति पर दान-पुण्य करने का महत्व होता है. यह दिन पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए होता है. मकर संक्रांति पर पितरों का तर्पण करने से तीन पीढ़ी के पूर्वजों को मृत्यु लोक से मुक्ति प्राप्त होती है. इस वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर शुभ योग का निर्माण हो रहा है. आप इस शुभ योग में खास उपाय को करके पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं. बता दें कि, भगवान शिव की पूजा के लिए खास योग बन रहा है. इस योग में पूजा और उपाय को करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन

मकर संक्रांति पर शिववास योग का दुर्लभ संयोग

मकर संक्रांति के अवसर पर शिववास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस शुभ मुहूर्त में आप भगवान शिव का अभिषेक करें. भगवान शिव का अभिषेक करने से व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. मकर संक्रांति का दिन गंगा स्नान और दान के लिए शुभ होता है. इस दिन गंगा स्नान करने से अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है. आप मकर संक्रांति पर गंगा स्नान कर भगवान शिव का अभिषेक करें. आप घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं.

विज्ञापन

कब बन रहा है शुभ संयोग?

मकर संक्रांति पर शिववास योग का दुर्लभ संयोग सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. आप इस समय भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं. इस शुभ संयोग के दौरान भगवान शिव कैलाश पर विराजमान होते हैं. आप मकर संक्रांति पर इस शुभ योग के समय भगवान शिव की पूजा करें और अभिषेक करें. चलिए मकर संक्रांति पर भगवान शिव का अभिषेक कैसे करें इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कैसे करें भगवान शिव का अभिषेक?

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शिववास योग के दौरान भगवान शिव का अभिषेक करें. इससे आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी. भक्त भगवान शिव को सिर्फ जलाभिषेक से प्रसन्न कर सकते हैं. आप पितृ दोष से मुक्ति के लिए मकर संक्रांति पर शिववास योग में गंगाजल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें. इस उपाय को करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ