---विज्ञापन---

Religion

ऐसे पतियों को भोगना पड़ता है नर्क, शास्त्रों के अनुसार पत्नी संग ये 5 काम हैं महापाप!

शास्त्रों में पति-पत्नी के रिश्ते को काफी पवित्र और सम्मानजनक माना जाता है। वहीं, कुछ ऐसे भी कार्य बताए गए हैं, जो अगर कोई पति अपनी पत्नी के साथ करता है तो उसे नरक में जाना पड़ता है। इसके साथ ही दूसरे जन्म में भी उसको इसका फल भोगना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वे कौन से काम हैं, जो पति को नहीं करने चाहिए।

पति और पत्नी के रिश्ते को धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काफी पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि पत्नी और पति में से कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता है। उन्हीं लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय होता है, जो लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर काम को करते हैं। शास्त्रों में भी दांपत्य जीवन को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। इसके साथ कुछ ऐसे कार्य भी बताए गए हैं, जो किसी पति को अपनी पत्नी के साथ नहीं करने चाहिए।

गरुड़ पुराण, मनुस्मृति और महाभारत के अनुसार किसी भी पति पति को अपनी पत्नी के साथ 5 काम नहीं करने चाहिए। अगर वह इन कामों को करता है वह नरक को भोगता है। इसके साथ ही अगले जन्म में भी उसको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वे कौन से काम हैं, जो किसी पति को अपनी पत्नी के साथ नहीं करने चाहिए।

---विज्ञापन---

शारीरिक और मानसिक कष्ट

गरुड़ पुराण के अध्याय 7 के अनुसार अगर कोई पति अपनी पत्नी को शारीरिक या मानसिक रूप से कष्ट देता है तो उसे मृत्यु के बाद ‘रौरव नरक’ भेजा जाता है। रौरव नरक में रुरु नामक भयानक सर्प होते हैं, जो पापी आत्मा को लगातार दंश मारते रहते हैं। वहीं, मनुस्मृति के अनुसार पत्नी को कष्ट देने वाला पुरुष अगले जन्म में भी कष्ट भोगता है।

पत्नी को धोखा देना

गरुड़ पुराण के अध्याय 10 के श्लोक (यस्तु भार्यामपरित्यज्य परस्त्रीषु रमेत नरः। स कुंभीनिपाके घोरे पच्यते कालसन्त्यया ॥) के अनुसार जो भी व्यक्ति अपनी पत्नी को छोड़कर पराई स्त्री से संबंध रखता है, उसे मृत्यु के बाद कुंभीनिपाक नरक में डाला जाता है। यहां यमदूत उस जीवात्मा को खौलते हुए तेल में डालकर भयंकर यातनाएं देते हैं।

---विज्ञापन---

अपमानित करना

महाभारत के अनुशासन पर्व के अध्याय 88 में लिखा है कि जो भी पुरुष अपनी पत्नी को अपमानित करता है। वह मृत्यु के बाद भी अगले जन्म में दुख भोगता है। इसके साथ ही मनुस्मृति के अनुसार भी नारी का अपमान करने वाले व्यक्ति का जीवन नरक के समान ही हो जाता है।

भावनाओं की अनदेखी करना

जो भी पति अपनी पत्नी की भावनाओं की अनदेखी करता है और उसे प्रति सद्भाव नहीं रखता है। पत्नी से जबरदस्ती कोई काम कराता है तो उसका भौतिक जीवन में ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी पतन होने लगता है। ऐसे व्यक्ति को गंभीर पाप लगता है।

---विज्ञापन---

अधिकारों का हनन

जो भी पुरुष अपनी पत्नी के अधिकारों का हनन करता है, उसे कई जन्मों तक दरिद्रता और नरक भोगना पड़ता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पैसों की तंगी के कारण हैं ये 5 वास्तुदोष, जानिए और कर लें ठीक!

First published on: Apr 04, 2025 09:55 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola