Surya Dev Ke 12 Naam In Hindi: सूर्य को केवल एक ग्रह ही नहीं, देव भी माना जाता है, जिनकी नियमित रूप से आराधना करना शुभ होता है. खासकर, रविवार के दिन सूर्य देव की उपासना करना अच्छा रहता है क्योंकि ये वार उन्हीं को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग हर रविवार सूर्य देव की उपासना करते हैं, उनके जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं. हालांकि, पूजा के दौरान सूर्य देव के विभिन्न नामों का जाप करना भी शुभ होता है. कहा जाता है कि नाम जाप में अद्भुत शक्ति है, जिससे लाभ जरूर होता है.
आज हम आपको पौराणिक शास्त्रों में बताए गए सूर्य देव के 12 नामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके निरंतर जाप से न सिर्फ जन्म कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होना आरंभ हो जाएगा. आइए अब जानते हैं सूर्य देव के उन 12 नामों के बारे में, जिनके जाप से धन, सुख, समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्या आदि में वृद्धि होती है.
सूर्य देव के 12 नाम, मंत्र और उनका अर्थ
1. मित्र
- मंत्र- ॐ मित्राय नमः (Om Mitraya Namah)
- अर्थ- सबके मित्र
2. रवि
- मंत्र- ॐ रवये नमः (Om Ravaye Namah)
- अर्थ- चमकने वाले
3. सूर्य
- मंत्र- ॐ सूर्याय नमः (Om Suryaya Namah)
- अर्थ- ऊर्जा और प्रकाश के स्रोत
4. भानु
- मंत्र- ॐ भानवे नमः (Om Bhanave Namah)
- अर्थ- तेजस्वी और चमकदार
5. खग
- मंत्र- ॐ खगाय नमः (Om Khagaya Namah)
- अर्थ- आसमान में गमन करने वाले
6. पूषन्
- मंत्र- ॐ पूष्णे नमः (Om Pushne Namah)
- अर्थ- पोषण करने वाले
7. हिरण्यगर्भ
- मंत्र- ॐ हिरण्यगर्भाय नमः (Om Hiranyagarbhaya Namah)
- अर्थ- सोने समान ब्रह्मांड के स्वरूप
8. मरीच
- मंत्र- ॐ मरीचये नमः (Om Marichaye Namah)
- अर्थ- किरणों के स्वामी
9. आदित्य
- मंत्र- ॐ आदित्याय नमः (Om Adityaya Namah)
- अर्थ- माता अदिति के पुत्र
ये भी पढ़ें- Bhagyank Calculate: डेट ऑफ बर्थ से कैसे निकालें भाग्यांक? जानें मूलांक से कितना है अलग
10. सवित्र
- मंत्र- ॐ सवित्रे नमः (Om Savitre Namah)
- अर्थ- सृष्टि को उत्पन्न करने वाले
11. अर्क
- मंत्र- ॐ अर्काय नमः (Om Arkaya Namah)
- अर्थ- स्तुति करने योग्य
12. भास्कर
- मंत्र- ॐ भास्कराय नमः (Om Bhaskaraya Namah)
- अर्थ- ज्ञान और प्रकाश देने वाले
ये भी पढ़ें- Ex का गिफ्ट रखना पड़ सकता है भारी, Breakup के बाद इन 4 चीजों को तुरंत घर से निकालें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
15 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
3 days agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
3 days agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
8 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
12 days agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
13 days agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
18 days agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
21 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines