TrendingDonald trump tariffsAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव… जानें इस मंत्र का अर्थ, महत्व, जाप की विधि और लाभ

Om Namah Parvati Pataye Har Har Mahadev Mantra: ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव… ये मंत्र कभी न कभी आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी इसके महत्व व अर्थ के बारे में जानने का प्रयास किया है? यदि नहीं, तो चलिए इस मंत्र के अर्थ, महत्व, जपने के लाभ, जाप करने की विधि और अन्य मुख्य बातों के बारे में जानते हैं.

Credit- AI Gemini

Om Namah Parvati Pataye Har Har Mahadev Mantra: देवों के देव महादेव और उनकी अर्धांगिनी माता पार्वती को समर्पित अनेक शक्तिशाली मंत्र हैं, जिनमें से एक 'ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव' मंत्र भी है. इस मंत्र को काफी प्रभावशाली माना जाता है, जिसके जाप से शिव-शक्ति दोनों की ही दिव्य कृपा प्राप्त होती है. साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव होना शुरू हो जाता है.

चलिए 'ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव' मंत्र के अर्थ, महत्व, जाप के लाभ, विधि और अन्य प्रमुख बातों के बारे में विस्तार से समझते हैं.

---विज्ञापन---

मंत्र का अर्थ: (om namah parvati pataye har har mahadev mantra meaning)

  • ॐ- परमात्मा की ध्वनि.
  • नमः- नमस्कार करना.
  • पार्वती पतये- पार्वती के पति (भगवान शिव).
  • हर हर महादेव- महादेव (भगवान शिव) की जय-जयकार करना.

संपूर्ण अर्थ- मैं माता पार्वती के पति यानी भगवान शिव को नमस्कार करता हूं. फिर हर-हर महादेव का जयकारा लगाना.

---विज्ञापन---

मंत्र का महत्व: (om namah parvati pataye har har mahadev mantra importance in hindi)

इस मंत्र को शिव और पार्वती (शक्ति) की एकता का प्रतीक माना जाता है, जो कि पूर्णता के प्रतीक हैं.

मंत्र के जाप की विधि: (om namah parvati pataye har har mahadev mantra jaap ki vidhi)

  • सुबह स्नान आदि कार्य करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • घर के मंदिर या शिव मंदिर में महादेव व शिवलिंग के सामने घी का एक दीपक जलाएं.
  • माता पार्वती और भगवान शिव का स्मरण करते हुए मन को एकाग्र करें.
  • रुद्राक्ष की माला का उपयोग करते हुए 'ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव' मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • मंत्र के उच्चारण या पूजा के दौरान जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए माफी मांगें.
  • अंत में आरती जरूर करें.

ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: बृहस्पति के घर मीन में शनि से होगा सूर्य का मिलन, इन 4 राशियों को अथाह धन पाने से नहीं रोक पाएगा कोई

मंत्र जाप के लाभ: (om namah parvati pataye har har mahadev mantra benefits)

  • नकारात्मकता से छुटकारा मिलता है.
  • आध्यात्मिक विकास होता है.
  • कष्टों से लड़ने की शक्ति मिलती है.
  • एकाग्रता शक्ति बढ़ती है.
  • आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.
  • भय से मुक्ति मिलती है.
  • मन शांत रहता है.
  • पापों का नाश होता है.

मंत्र जाप की संख्या: (om namah parvati pataye har har mahadev mantra)

यदि आप इस मंत्र का जाप कर रहे हैं, तो एक बार में कम से कम एक माला यानी 108 बार जप जरूर करें. अगर किसी कारण से एक माला जाप नहीं कर सकते हैं तो मात्र 1 बार, 3 बार, 7 बार या 11 बार जाप अवश्य करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.


Topics:

---विज्ञापन---