Om Jay Jay Gaumata Aarti Lyrics in Hindi: गाय में 33 कोटि यानी 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है. यहीं वजह है कि, हिंदू धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है. गाय की पूजा करने से देवताओं की पूजा के समान ही पुण्य फल मिलता है. गौ पूजा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गौ पूजा और गौ सेवा का काफी महत्व होता है. आप गाय की पूजा करनेके साथ ही आरती अवश्य करें. गाय की पूजा और आरती करने से आध्यात्मिक लाभ मिलता है.
गौ माता की आरती (Gau Mata Ki Aarti Lyrics in Hindi)
ॐ जय जय गौमाता, मैया जय जय गौमाता।
जो कोई तुमको ध्याता, त्रिभुवन सुख पाता॥
सुख समृद्धि प्रदायनी, गौ की कृपा मिले।
जो करे गौ की सेवा, पल में विपत्ति टले॥
आयु ओज विकासिनी, जन जन की माई।
शत्रु मित्र सुत जाने, सब की सुख दाई॥
सुर सौभाग्य विधायिनी, अमृती दुग्ध दियो।
अखिल विश्व नर नारी, शिव अभिषेक कियो॥
ममतामयी मन भाविनी, तुम ही जग माता।
जग की पालनहारी, कामधेनु माता॥
संकट रोग विनाशिनी, सुर महिमा गाई।
गौ शाला की सेवा, संतन मन भाई॥
गौ मां की रक्षा हित, हरी अवतार लियो।
गौ पालक गौपाला, शुभ संदेश दियो॥
श्री गौमाता की आरती, जो कोई सुत गावे।
पदम् कहत वे तरणी, भव से तर जावे॥
ॐ जय जय गौमाता, मैया जय जय गौमाता ॥
ये भी पढ़ें – Gopashtami 2025: गोपाष्टमी पर गाय को खिलाएं ये 5 चीजें, नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की जीवन में आएगी शुभता
गौ माता के मंत्र (Gau Mata Mantra)
“ॐ धेनुरूपायै नमः”
“सर्व काम दूधे देवी सर्व तीर्थभिषेचिनी,
पावने सुरभि श्रेष्ठे देवी तुभ्यं नमोस्तुते ||”
“ॐ सर्व देव्यै बिद्महे मातृरूपाय धीमहि तन्नो धेनुः प्रचोदयात् ॥”
“धेनु त्वं कामधेनु सर्व पापा निवारिणी,
मोक्ष फल प्रदायनी च मातृदेवी नमोस्तुते ||”
गौ माता की पूजा कैसे करें (Gau Mata Puja Vidhi)
गौ पूजा करने के लिए सुबह स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें. इसके बाद एक स्थान को साफ करके फूलों से सजाएं. गाय को साफ कर फूल माला पहनाएं. गाय को जल अर्पित करें. हरा चारा, फल, घी लगी रोटी और गुड़ खिलाएं. इसके बाद गौ माता के मंत्रों का जाप करें और गौ माता की आरती करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
3 days agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
4 days agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
8 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
13 days agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
13 days agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
18 days agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
22 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines