Ganga Dussehra 2026 Ganga Aarti Lyrics in Hindi: गंगा दशहरे के दिन 25 मई को आप गंगा स्नान करें और इसके बाद गंगा आरती अवश्य करें. गंगा स्नान करने के बाद आरती करने से आपको स्नान का पूर्ण फल मिलेगा. गंगा स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें और इसके साथ ही दीपक जलाएं और आरती करें. आप ॐ श्री गंगायै नमः इस मंत्र का जाप करें. आप स्नान करने के बाद माथे पर चंदन या रोली का तिलक अवश्य लगाएं. गंगा स्नान के बाद घाट पर जरूरतमंद लोगों और दान दें.
मां गंगा जी की आरती (Ganga Aarti Lyrics in Hindi)
हर हर गंगे, जय मां गंगे, हर हर गंगे, जय मां गंगे ॥
ओम जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता ॥
चंद्र सी जोत तुम्हारी, जल निर्मल आता ।
शरण पडें जो तेरी, सो नर तर जाता ॥
॥ ओम जय गंगे माता..॥
पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता ।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता ॥
॥ ओम जय गंगे माता..॥
ये भी पढ़ें – Nautapa 2026: कल शुरू होगा नौतपा, तुला समेत 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे धनलाभ के योग
एक ही बार जो तेरी, शारणागति आता ।
यम की त्रास मिटा कर, परमगति पाता ॥
॥ ओम जय गंगे माता..॥
आरती मात तुम्हारी, जो जन नित्य गाता ।
दास वही सहज में, मुक्त्ति को पाता ॥
॥ ओम जय गंगे माता..॥
ओम जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता ॥
ओम जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता ।
ये भी पढ़ें – Ganga Dussehra 2026: कल गंगा दशहरा पर जरूर करें इन 10 चीजों का दान, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
गंगा स्नान के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
गंगा नदी में स्नान के दौरान आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. स्नान के दौरान जल को प्रदूषित न करें. पूरी श्रद्धा के साथ गंगा में डुबकी लगाएं. आप ‘गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती, नर्मदे सिन्धु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु’ इस मंत्र का जाप करें. गंगा नदी में 3 या 5 डुबकी जरूर लगाएं. गंगा घाट पर गंदे कपड़ों को न धोएं. इसके अलावा अपनी सुरक्षा के लिए गहरे पानी में जाने से बचें.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: दुख, बर्बादी और दरिद्रता का कारण बनती हैं छोटी-छोटी गलतियां, कहीं आप तो नहीं करते हैं ऐसा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
3 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
5 days agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
5 days agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
9 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
14 days agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
14 days agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
20 days agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
23 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines