Ganga Dussehra 2026: गंगा स्नान के बाद जरूर करें मां गंगा की आरती, खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करना बेहद फलदायी होता है. गंगा दशहरा पवित्र गंगा में स्नान करने के साथ ही गंगा आरती करनी चाहिए. गंगा आरती करने से गंगा स्नान का पूर्ण फल मिलेगा.

Ganga Dussehra 2026

Photo Credit- AI

Ganga Dussehra 2026 Ganga Aarti Lyrics in Hindi: गंगा दशहरे के दिन 25 मई को आप गंगा स्नान करें और इसके बाद गंगा आरती अवश्य करें. गंगा स्नान करने के बाद आरती करने से आपको स्नान का पूर्ण फल मिलेगा. गंगा स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें और इसके साथ ही दीपक जलाएं और आरती करें. आप ॐ श्री गंगायै नमः इस मंत्र का जाप करें. आप स्नान करने के बाद माथे पर चंदन या रोली का तिलक अवश्य लगाएं. गंगा स्नान के बाद घाट पर जरूरतमंद लोगों और दान दें.

विज्ञापन

मां गंगा जी की आरती (Ganga Aarti Lyrics in Hindi)

हर हर गंगे, जय मां गंगे, हर हर गंगे, जय मां गंगे ॥

विज्ञापन

ओम जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता ॥

चंद्र सी जोत तुम्हारी, जल निर्मल आता ।
शरण पडें जो तेरी, सो नर तर जाता ॥
॥ ओम जय गंगे माता..॥

विज्ञापन

पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता ।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता ॥
॥ ओम जय गंगे माता..॥

विज्ञापन

एक ही बार जो तेरी, शारणागति आता ।
यम की त्रास मिटा कर, परमगति पाता ॥
॥ ओम जय गंगे माता..॥

आरती मात तुम्हारी, जो जन नित्य गाता ।
दास वही सहज में, मुक्त्ति को पाता ॥
॥ ओम जय गंगे माता..॥

विज्ञापन

ओम जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता ।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता ॥
ओम जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता ।

विज्ञापन

गंगा स्नान के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

गंगा नदी में स्नान के दौरान आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. स्नान के दौरान जल को प्रदूषित न करें. पूरी श्रद्धा के साथ गंगा में डुबकी लगाएं. आप ‘गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती, नर्मदे सिन्धु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु’ इस मंत्र का जाप करें. गंगा नदी में 3 या 5 डुबकी जरूर लगाएं. गंगा घाट पर गंदे कपड़ों को न धोएं. इसके अलावा अपनी सुरक्षा के लिए गहरे पानी में जाने से बचें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ