Chandra Dev Ki Aarti Lyrics in Hindi: चांद को देवता के तौर पर पूजा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा की पूजा से सुख-शांति की प्राप्ति होती है. चंद्रमा को मानसिक स्थिति, वाणी, सुख, माता और भावनाओं का कारक माना जाता है. आप चंद्रमा की पूजा कर चंद्र दोष को दूर कर सकते है साथ ही मानसिक शांति प्राप्त कर सकते हैं. आप चंद्र देव की पूजा के साथ ही आरती अवश्य करें. चंद्रमा की आरती के लिए आप यहां से लिरिक्स पढ़ सकते हैं.
चंद्र देव की आरती (Chandra Dev Ki Aarti)
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।
दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी ।
रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी ।
दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी ।
जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे ।
सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि ।
योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें ।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा ।
वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी ।
प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी ।
शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी ।
धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे ।
विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी ।
सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें ।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।
ये भी पढ़ें – Chandra Darshan 2025: कल है चंद्र दर्शन, जानें चंद्रोदय का समय, पूजा विधि और महत्व
चंद्र देव पूजा विधि (Chandra Dev Puja Vidhi)
चंद्रमा की पूजा के लिए चंद्रोदय के समय एक लोटे में जल लें और इसमें सफेद फूल, कच्चा दूध, अक्षत डालकर अर्घ्य दें. चंद्रमा को अर्घ्य देते समय आपको इन ‘ॐ चं चंद्राय नमः’ अथवा ‘ॐ सों सोमाय नमः’ मंत्रों का जाप करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
17 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
2 days agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
6 days agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
11 days agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
11 days agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
16 days agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
20 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
26 days agoपितृ पक्ष में श्राद्ध के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines