Eye Mole: इत्तेफाक नहीं अहम संकेत है आंख के अंदर तिल होना, सामुद्रिक शास्त्र में बताई भविष्य की गुप्त बातें

Mole In Eye Meaning Astrology: क्या आपकी आंख के अंदर यानी सफेद भाग पर तिल है? अगर हां, तो ये कोई साधारण बात नहीं है. सामुद्रिक शास्त्र में इसे महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, जिसके जरिए मनुष्य के स्वभाव, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और लव लाइफ आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में पता चल सकता है. चलिए जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र में आंख के अंदर तिल होने का महत्व क्या है और इसका जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है.

Mole In Eye Meaning Astrology

Credit- Social Media

Mole In Eye Is Lucky Or Unlucky: अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने शरीर पर मौजूद तिल पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. लेकिन सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो बॉडी पर मौजूद प्रत्येक तिल का खास महत्व है, जो व्यक्ति के भविष्य से जुड़े कई राज खोलता है. यहां तक कि आंख के अंदर तिल होना भी एक अहम संकेत है. इसके जरिए आप सामने वाले व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता लगा सकते हैं. यहां तक कि उनकी लव लाइफ, स्वभाव, सेहत और आर्थिक स्थिति का काफी हद तक सही आकलन किया जा सकता है.

विज्ञापन

चलिए अब विस्तार से जानते हैं आंख के अंदर यानी सफेद भाग पर तिल होना कैसा होता है और इसे किस चीज की निशानी माना जाता है.

विज्ञापन

भाग्यशाली लोगों की पहचान

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, आंख के अंदर सफेद भाग पर तिल होना शुभ होता है. ये भाग्यशाली लोगों की निशानी है. ऐसे लोग रचनात्मक होते हैं, जो अपनी मेहनत से जीवन में बहुत ही कम वक्त में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. खासकर, कला से जुड़े क्षेत्रों में इनके सफल होने की संभावना अधिक होती है.

विज्ञापन

भावुक होते हैं ऐसे लोग

जिन लोगों की आंख के बाएं या दाएं, किसी में भी तिल होता है, वो बहुत ज्यादा भावुक होते हैं. ऐसे लोग दिल के सच्चे और स्वभाव से मिलनसार होते हैं. ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. कई बार तो ये लोग दूसरों के चक्कर में अपना ही नुकसान करवा लेते हैं.

बीमारियों के होने की संभावना होती है कम

आंख में तिल होना सेहतमंद लोगों की निशानी है. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग अपनी डाइट पर ज्यादा ध्यान देते हैं. इसी वजह से इन्हें बीमारियों के होने की संभावना कम होती है. हालांकि, एक समय के बाद ये पैरों में दर्द व सिर दर्द के कारण ज्यादा परेशान रहते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ