Lips Shape, Size & Colour: होंठ का पतला व गुलाबी होना नहीं है आम संकेत, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Know Your Future From Your Lips Shape, Size & Colour: होंठ केवल चेहरे की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि इनसे व्यक्ति के स्वभाव, वित्तीय स्थिति, संबंधों और भाग्य के बारे में भी बहुत कुछ पता चलता है. चलिए जानते हैं होंठ की बनावट, आकार और रंग का सामुद्रिक शास्त्र में क्या महत्व है.

Know Your Future From Your Lips Shape, Size & Colour

Credit- Social Media

विज्ञापन

Know Your Future From Your Lips Shape, Size & Colour: आमतौर पर लोग होंठ की बनावट और रंग पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसका महत्वपूर्ण स्थान है. दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर की बनावट, रंग, निशान, तिल व अन्य लक्षणों से उनके भविष्य के कई राज खोले जाते हैं. इसके जरिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, आर्थिक स्थिति, रिलेशनशिप और सेहत के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है.

चलिए जानते हैं कि व्यक्ति के होंठ को देखकर कैसे उनकी बुद्धिमत्ता, व्यक्तित्व, स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति, रिश्ते और भविष्य के अन्य पहलुओं के बारे में पता चल सकता है.

विज्ञापन

भरोसे के लायक नहीं होते ऐसे लोग

जिन लोगों का ऊपर वाला होंठ पतला और नीचे वाला मोटा होता है, वो दिल के सच्चे व ईमानदार नहीं होते हैं. ऐसे लोगों पर भरोसा करना सही नहीं रहता है. ये अपने फायदे के लिए किसी का भी दिल तोड़ देते हैं. इसके अलावा ये लोग अपने रिश्ते भी दिल से नहीं निभाते हैं, बल्कि हर चीज में अपना फायदा देखते हैं.

ईमानदार लोगों की है निशानी

जिन लोगों के होंठ परफेक्ट धनुष की शेप में होते हैं, वो ईमानदार होते हैं. ऐसे लोग अपना हर रिश्ता दिल से निभाते हैं. इसके अलावा ये कभी भी मेहनत से पीछे नहीं हटते हैं, बल्कि अपने जीवन को सफल बनाने के लिए तमाम प्रयास करते हैं.

विज्ञापन

ऐसे लोग होते हैं चालाक

गुलाबी होंठ वाले लोग बुद्धिमान और चालाक होते हैं. ऐसे लोग अपने तेज दिमाग से हर बाजी को जीत लेते हैं. इसके अलावा इन लोगों का स्वभाव भी बहुत अच्छा होता है. ये अपने सरल स्वभाव से हर किसी का दिल जीत लेते हैं.

आलसी लोगों की है ये निशानी

जिन लोगों के होंठ हर मौसम में फटे रहते हैं, वो आलसी होते हैं. ऐसे लोगों को जीवन में लंबा संघर्ष करना पड़ता है. इन्हें जल्दी से किसी भी चीज में सफलता नहीं मिलती है. खासकर, ये लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर संतुष्ट नहीं रहते हैं.

विज्ञापन

ये लोग अपनी मेहनत से हासिल करते हैं सफलता

लाल होंठ वाले लोग सबसे अच्छे होते हैं. ऐसे लोग अपनी मेहनत से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. आर्थिक स्थिति भी ऐसे लोगों की जीवनभर मजबूत रहती है. इसके अलावा इनका स्वभाव सरल और मिलनसार होता है. ये आसानी से लोगों के बीच घुलमिल जाते हैं और अपना हर रिश्ता दिल से निभाते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ