Bada Mangal Today: 2026 का आखिरी बड़ा मंगल आज, पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर विधि-मंत्र यहां देखें

8th Bada Mangal 2026 Today: आज 23 जून 2026, वार मंगलवार को ज्येष्ठ माह का आठवां और आखिरी बड़ा मंगल है. यहां पर आप आज के दिन के शुभ मुहूर्त से लेकर बड़ा मंगल की पूजा विधि और हनुमान जी को खुश करने के लिए जपने वाले मंत्रों के बारे में जान सकते हैं.

8th Bada Mangal 2026 Today

Credit- Social Media

8th Bada Mangal 2026 Today: सनातन धर्म के लोगों के लिए बड़ा मंगल की तिथि बेहद खास होती है, जिस दिन विशेषतौर पर संकटमोचन हनुमान जी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि बड़ा मंगल के दिन व्रत रखने और बजरंग बली की पूजा करने से हर तरह के कष्ट दूर होते हैं. साथ ही जीवन में सुख, वैभव, समृद्धि, ऐश्वर्या, खुशहाली और शांति आदि का वास होता है. हालांकि, कुछ लोग अपनी विशेष मनोकामना को पूर्ण करने के लिए भी बड़ा मंगल पर कठिन अनुष्ठान करते हैं. पंचांग के अनुसार, आज 24 जून 2026 को दोपहर 4 बजकर 39 मिनट तक ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि रहेगी. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का आठवां व 2026 का आखिरी बड़ा मंगल भी है.

विज्ञापन

चलिए अब जानें हनुमान जी की पूजा के आज के शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र आदि के बारे में।

विज्ञापन

आठवें बड़े मंगल की पूजा के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:04 से 04:44
  • प्रातः सन्ध्या- सुबह में 04:24 से 05:24
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:55 से दोपहर 12:51
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:21 से 07:41
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:22 से रात 08:23
  • अमृत काल – सुबह में 05:31 से 07:13
  • निशिता मुहूर्त – रात 12:03 से सुबह 12:44

बड़ा मंगल की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कार्य करने के पश्चात लाल रंग के कपड़े पहनें.
  • घर के मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने लाल आसन पर बैठें.
  • हाथ में जल, अक्षत या पुष्प लेकर व्रत का संकल्प लें.
  • हनुमान को जल, पंचामृत, चमेली का तेल, सिंदूर, चोला, बेसन या बूंदी के लड्डू, गुड़-चना, चूरमा और तुलसी का पत्ता आदि अर्पित करें.
  • मंत्र जाप करने के बाद हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें.
  • आरती करके पूजा का समापन करें.
  • शाम में फिर से हनुमान जी की पूजा करें, जिसके बाद आप प्रसाद खाकर व्रत का पारण कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Gayatri Jayanti 2026: 24 या 25 जून, कब है गायत्री जयंती? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

हनुमान जी की कृपा पाने के लिए आज जपें ये मंत्र

  • ॐ हनुमते नमः।।
  • ॐ महाबलाय नमः।।
  • ॐ श्रीं रामाय नमः।।
  • ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।।

ये भी पढ़ें- Finger Length: हाथ की किस उंगली का लंबा-छोटा होना शुभ? सामुद्रिक शास्त्र से खुलेंगे स्वभाव-भाग्य के रहस्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ