हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Indoor Plant Vastu: मनी प्लांट के अलावा ये 5 पौधे घर में बढ़ाते हैं सुख-शांति, सोख लेती है नेगेटिव एनर्जी

Indoor Plant Vastu: मनी प्लांट के अलावा भी कई पौधे घर की नेगेटिविटी दूर करते हैं. यहां ऐसे ही 5 विशेष पौधे के बारे में बताया गया है, जो घर में सुख-शांति भी लाते हैं और धन और सकारात्मक ऊर्जा का मार्ग बनाते हैं. आइए जानते हैं, इन इन 5 जादुई पौधों के नाम और उनके गुण.

विज्ञापन
मनी प्लांट के अलावा 5 पौधे ऐसे हैं, जो तेजी से नेगेटिव एनर्जी सोखते हैं. (Photo Credit: AI/News24)

Indoor Plant Vastu: जब भी घर के अंदर इंडोर प्लांट से सजावट, सुख-शांति और धन बढ़ाने की बात आती है, तो सबसे पहले ‘मनी प्लांट’ का नाम सामने आता है. लेकिन प्रकृति की गोद में कुछ ऐसे बेमिसाल पौधे भी हैं, जो मनी प्लांट से कई गुना तेजी में घर की नेगेटिव एनर्जी को सोख लेते हैं. आइए जानते हैं, ऐसे 5 जादुई इंडोर प्लांट के बारे में, जो न केवल घर को एक मॉडर्न लुक देते हैं, बल्कि जीवन में सुख, शांति और धन की आमद का रास्ता भी सुगम बनाने में मदद करते हैं.

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट की खासियत यह है कि यह पौधा पीपल की तरह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है. साथ ही यह हवा में व्याप्त टॉक्सिक यानी हानिकारक कणों को सबसे अधिक जल्दी से सोखता है. इससे घर में पाजिटिव एनर्जी बनी रहती है. मान्यता है कि इसे घर के पूर्वी, दक्षिणी और दक्षिणी-पूर्वी कोने में रखने से तनाव कम होता है.

यह भी पढ़ें: Paisa Vastu Tips: बैंक से पैसा निकाल लाने के बाद न करें इन 5 जगहों पर रखने की भूल, हो जाएगा छूमंतर; जानें वास्तु नियम

विज्ञापन

पीस लिली

पीस लिली के बारे में कहा जाता है कि यह कार्बन डाइऑक्साइड के अलावा बेंजीन, फॉर्मेल्डिहाइड और जाइलीन के हानिकारक कणों को भी सोख लेता है. साथ ही यह भी रात में ऑक्सीजन बनाता है. कहते हैं, घर में पॉजिटिव झगड़ा-क्लेश दूर कर शांति के लिए पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए.

जेड प्लांट

जेड प्लांट को ‘धन का पौधा’ और ‘फ्रेंडशिप ट्री’ भी कहा जाता है. इसके बारे में मान्यता है कि यह वातावरण में ‘फ्रेशनेस’ बनाए रखता है. साथ ही यह मानसिक तनाव को पास फटकने भी नहीं देता है. लोग अपने घर में सुख-समृद्धि और धन की आमद बढ़ाने के लिए मुख्य द्वार के पास या उत्तर-पूर्व दिशा में रखते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ये 2 राशियां होती हैं महा-खर्चीली, ‘मूड खराब है’ कहकर शॉपिंग में उड़ा सकती है पूरी सैलरी

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट के बारे में कहा है कि यह 24 घंटे में हवा की 95 फीसदी नेगेटिव वाइब्स यानी अशुद्धियों को सोख लेता है. इस प्रकार हवा को शुद्ध बनाने में यह पौधा लाजवाब है. तनाव और नेगेटिव थॉट्स को दूर करने और रिश्तों में सुधार के लिए इस पौधे को घर उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व कोने में रखते हैं.

विज्ञापन

लकी बैम्बू

यह पौधा केवल पानी में उगाया जाता है, जो घर के भीतर की हवा को साफ कर वातावरण को सकारात्मक बनाता है. यह एक डंठल वाला पौधा है, जिसकी संख्या के आधार पर फल अलग-अलग होते हैं. कहते हैं, सुख-शांति के लिए 3 डंठल और धन-संपत्ति के लिए 5 डंठल वाले बैम्बू सबसे अधिक लकी होते हैं. कहते हैं, इसे घर की पूर्व या दक्षिण दिशा में रखने घर के सदस्यों की सेहत भी अच्छी रहती है.

यह भी पढ़ें: Puja Path ke Niyam: मंदिर में भगवान की परिक्रमा क्यों करते हैं? जानिए प्रदक्षिणा की परंपरा का धार्मिक महत्व और लाभ

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola