Sawan Somwar 2025 Vrat: आज श्रावण यानी सावन माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिस दिन अंदल जयंती और विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इसी के साथ आज सावन का तीसरा सोमवार भी है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ये दिन भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं और अपने खुशहाल जीवन के लिए भगवान शिव की पूजा करते हैं। वैसे तो सावन के हर एक दिन को खास माना जाता है, लेकिन सावन सोमवार का विशेष महत्व है क्योंकि ये दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है।
विवाहित जातकों के अलावा कुंवारी कन्याएं भी सावन के तीसरे सोमवार पर व्रत रखती हैं ताकि उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिल सके। पूजा-पाठ के अलावा शिव मंत्रों का जाप और आरती करना भी सावन के तीसरे सोमवार पर शुभ रहता है।
शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त
शिव जी के प्रभावशाली मंत्र
शिव जी की पूजा विधि
- ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
- स्नान आदि कार्य करने के बाद शुद्ध हरे या लाल रंग के कपड़े धारण करें।
- हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें।
- शिव मंदिर जाएं। वहां जाकर सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें।
- शिव जी और देवी पार्वती की पूजा करें और उन्हें पूजा सामग्री अर्पित करें। इस दौरान शिव मंत्रों का जाप करें।
- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
- घी का दीपक जलाएं और शिव जी की आरती करें।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: महादेव को खुश करने के लिए शिवलिंग पर अर्पित करें ये पत्ते, पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व और लाभ
शिव जी की आरती
शिव जी की पूजा सामग्री
सावन के दौरान शिव जी को जल, दूध, बेल पत्र, भांग, धतूरा, दही, शक्कर, गंगाजल, घी, पीली सरसों, अक्षत, हल्दी, चंदन, शहद, भस्म, वस्त्र, दीप, धूप, शमी पत्र, गेहूं, कमल के गट्टे, सुपारी, अबीर, लॉन्ग, इलायची, पान के पत्ते, गुलाल और कपूर अर्पित करना शुभ होता है।
शिवलिंग पर किन चीजों को चढ़ाना वर्जित है?
शिवलिंग पर हल्दी, शंख से जलाभिषेक, तुलसी का पत्ता, कुमकुम, रोली, तिल, नारियल का पानी, खंडित चावल, केतकी, कमल, उबला हुआ दूध, कंटकारी, केवड़ा, अनार, चंपा, वैजयंती, केला, नारंगी, लीची, सेब, नाशपाती, मदंती, नारियल, जामुन, जूही, कैथ, अंगूर और कटहल अर्पित करना वर्जित होता है। इसके अलावा शिवलिंग पर लाल रंग के फूल अर्पित करना भी अशुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सावन के तीसरे सोमवार पर चंद्र, मंगल और गुरु का गोचर, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा होगा असर?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
11 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
12 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
15 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
16 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
19 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines