छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अंतिम सूची जारी, चार विधायकों का कटा टिकट, बैंकुठपुर सीट से अंबिका सिंहदेव दोबारा मैदान में

Chhattisgarh Congress 3rd Candidate List Released: इस सूची में सात नामों की घोषणा की गई है। कुल चार विधायकों का टिकट कटा है। इस तरह सभी 90 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं।

Chhattisgarh Assembly Election, Congress 3rd Candidate List Released, Assembly Election, Hindi News, Chhattisgarh News, Congress

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पांचवीं सूची जारी कर दी है।

Chhattisgarh Congress 3rd Candidate List Released: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी व आखिरी सूची रविवार को जारी कर दी है। इस सूची में सात नामों की घोषणा की गई है। कुल चार विधायकों का टिकट कटा है। इस तरह सभी 90 सीटों पर कांग्रेस ने नाम घोषित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

 रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से कुलदीप जुनेजा मैदान में

इससे पहले दूसरी सूची में कांग्रेस ने 53 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था और पहली सूची में 30 नामों की घोषणा की गई थी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। पार्टी ने रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से एक बार फिर कुलदीप जुनेजा पर भरोसा जताया है। वहीं, बैंकुठपुर में अंबिका सिंहदेव दोबारा चुनावी मैदान में उतारी गई हैं।

विज्ञापन

18 महिलाएं और 29 ओबीसी प्रत्याशी मैदान में

धमतरी सीट पर 2018 में कांग्रेस से गुरुमुख सिंह होरा चुनाव लड़े थे, जो कि हार गए थे। उनका भी टिकट काटकर ओमकार साहू को दिया गया है। कसडोल, सरायपाली, महासमुंद, सिहावा सीट पर कांग्रेस ने विधायकों का टिकट काटकर नए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इस तरह प्रदेश की 90 सीटों में अब तक कुल 18 महिलाएं और कुल 29 ओबीसी वर्ग से प्रत्याशी उतारे गए हैं।

7 और 17 नवंबर को होगा मतदान

बता दें कि कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची रविवार देर रात को जारी की है। छत्तीसगढ़ में आगामी सात नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के पहले भाजपा-कांग्रेस के बीच नक्सलवाद बनाम विकास के मुद्दे पर चुनावी मुकाबला शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर की 12 और दुर्ग संभाग की 8 सीटों समेत कुल 20 सीटों पर मतदान होगा, जबकि 17 नवंबर को बाकी बची सीटों पर वोटिंग की जाएगी। वहीं, 3 दिसंबर को परिणाम जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ