दुनिया के 5 सबसे खतरनाक युद्ध, जिनके नाम से आज भी कांप उठता है इतिहास!

World Most Dangerous Wars History: इतिहास के पन्नों में दर्ज 5 युद्धों ने पूरी दुनिया को दहला दिया था. इसमें करोड़ों मासूमों ने जान गंवाई और कई बड़े साम्राज्य हमेशा के लिए मिट गए. आइए जानते हैं.

World Most Dangerous Wars History (5)
1 / 6

Advertisment

मंगोल आक्रमण (1206-1368)

मंगोल आक्रमण (1206-1368)2 / 6

चंगेज खान के नेतृत्व में मंगोल सेना ने एशिया और यूरोप के एक विशाल भूभाग पर कब्जा कर लिया था. इस लंबे दौर में हुए भीषण नरसंहार ने दुनिया की आबादी को काफी कम कर दिया था.

विज्ञापन

तैमूर लंग की जंग (1370-1405)

तैमूर लंग की जंग (1370-1405)3 / 6

तैमूर ने अपने साम्राज्य विस्तार के लिए मध्य एशिया से लेकर भारत तक भारी तबाही मचाई थी. उसकी क्रूर सेना के हमलों में करोड़ों लोग मारे गए और कई समृद्ध शहर खंडहर बन गए.

नेपोलियन के युद्ध (1803-1815)

नेपोलियन के युद्ध (1803-1815)4 / 6

नेपोलियन बोनापार्ट ने अपनी सैन्य शक्ति के दम पर पूरे यूरोपीय महाद्वीप को युद्ध की आग में झोंक दिया था. इन लड़ाइयों की वजह से वैश्विक राजनीति और देशों की सीमाएं पूरी तरह बदल गई थीं.

विज्ञापन

प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918)

प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918)5 / 6

इस महायुद्ध ने पहली बार आधुनिक हथियारों और टैंकों के जरिए तबाही का सबसे खौफनाक मंजर दिखाया था. दुनिया के कई शक्तिशाली देश इस जंग में शामिल हुए और करोड़ों सैनिकों की बलि चढ़ गई.

द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945)

द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945)6 / 6

यह मानव इतिहास की सबसे घातक जंग थी जिसमें पहली बार परमाणु बम का इस्तेमाल किया गया था. इस युद्ध ने मानवता को ऐसा जख्म दिया जिसकी भरपाई आज तक नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन