पृथ्वी की ओर बढ़ रहा विशाल एस्टेरॉइड, NASA ने जारी किया अलर्ट

Asteroid 2007 EG NASA Alert: आज एक बड़ा एस्टेरॉइड 2007 EG पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरने वाला है. नासा के मुताबिक इसका आकार बड़े कमर्शियल विमान जितना है, जिससे वैज्ञानिकों की निगरानी बढ़ गई है.

Asteroid 2007 EG NASA alert (6)
1 / 7

Advertisment

हवाई जहाज जितना विशाल आकार

 हवाई जहाज जितना विशाल आकार2 / 7

करीब 140 फीट चौड़ा यह एस्टेरॉयड आज पृथ्वी के पास से गुजरेगा. इसकी विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह किसी बड़े कमर्शियल हवाई जहाज के बराबर है.

विज्ञापन

तूफानी रफ्तार से बढ़ता पत्थर

तूफानी रफ्तार से बढ़ता पत्थर3 / 7

यह अंतरिक्ष का पत्थर 30,000 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से सफर कर रहा है. इसकी तेज गति और पृथ्वी से नजदीकी के कारण वैज्ञानिक इस पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.

धरती से सुरक्षित दूरी

धरती से सुरक्षित दूरी4 / 7

नासा के मुताबिक यह पृथ्वी से करीब 17 लाख किलोमीटर की दूरी से निकलेगा. यह दूरी चंद्रमा और पृथ्वी के बीच के अंतर से लगभग साढ़े चार गुना ज्यादा है.

विज्ञापन

खतरे की कोई आशंका नहीं

खतरे की कोई आशंका नहीं5 / 7

वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि इससे धरती को टकराने का कोई खतरा नहीं है. नासा ने इसे 'खतरनाक' श्रेणी से बाहर रखा है क्योंकि इसका आकार 460 फीट से कम है.

सौर मंडल के प्राचीन अवशेष

सौर मंडल के प्राचीन अवशेष6 / 7

ये एस्टेरॉयड सौर मंडल के बनने के समय के बचे हुए अवशेष माने जाते हैं. ज्यादातर एस्टेरॉयड मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं लेकिन कुछ पृथ्वी के करीब आ जाते हैं.

विज्ञापन

वैज्ञानिक अध्ययन का बड़ा मौका

वैज्ञानिक अध्ययन का बड़ा मौका7 / 7

ऐसे पिंडों के गुजरने से वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने में मदद मिलती है. इससे भविष्य में संभावित खतरों से निपटने की तकनीक विकसित करने का मौका मिलता है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन