Annapurna Yojana: हर महीने मिलेंगे 3000 रुपए? जानें कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत 3,000 रुपये की सहायता राशि मंजूर कर दी है.

1 जून से महिलाओं को मिलेंगे 3,000 रुपये
2 / 8सरकार ने इस योजना को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का फैसला किया है. इस योजना के तहत 1 जून से महिलाओं को 3,000 रुपये की सहायता दी जाएगी. बता दें कि, इस योजना का वादा भाजपा ने अपने घोषणापत्र में किया था. वहीं जो महिलाएं लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ उठा रही हैं, वह खुद इस योजना का हिस्सा बन जाएंगी. साथ ही इस योजना में आवेदन करने के लिए अलग पोर्टल की शुरूआत भी की जाएगी.
क्या है अन्नपूर्णा भंडार योजना?
3 / 82026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा में अन्नपूर्णा भंडार योजना को लेकर वादा किया गया था. यह योजना पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली एक नई स्कीम है. यह मौजूदा ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ की जगह लेने वाली है. इस योजना का काम गरीब परिवारों की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत महिलाओं को घर चलाने के लिए जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है. जिस योजना के तहत महिलाओं को ‘डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर’ (DBT) की माध्यम से हर महीने महिलाओं को करीब 3 हजार रुपये दिए जाएंगे. यह भी पढ़ें- TMC में सियासी भूचाल! 100 से ज्यादा पार्षदों ने दिया इस्तीफा, सांसद काकोली संग BJP की बैठक में पहुंचे 6 MLA
कौन कर सकता है योजना में आवेदन?
4 / 8इस योजना में केवल महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार 25 साल से अधिक उम्र राशन कार्ड धारक
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
5 / 8आधार कार्ड वोटर ID कार्ड निवास प्रमाण पत्र राशन कार्ड पासबुक आय प्रमाण पत्र पासपोर्ट आकार के फोटो
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
6 / 8इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा. 'Apply Online' विकल्प पर क्लिक करें. अपना मोबाइल नंबर और सत्यापन के लिए प्राप्त OTP दर्ज करें. आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी भरें. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. फॉर्म जमा करें और आवेदन संदर्भ संख्या नोट कर लें. संबंधित विभाग से सत्यापन और अनुमोदन की प्रतीक्षा करें.
आज से खुल गया फॉर्म का 'पिटारा'
7 / 8मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद आज से राज्य सचिवालय से फॉर्म जारी किए जा रहे हैं. हालांकि, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 1 जून, 2026 से पोर्टल पर उपलब्ध होगी. सरकार ने साफ कर दिया है कि, सभी भारतीय महिलाएं इसके लिए पात्र हैं, जो इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं.
ऑफलाइन आवेदन की क्या है प्रक्रिया
8 / 8जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे नजदीकी ब्लॉक ऑफिस, नगरपालिका कार्यालय या सरकारी कैंप में जाकर आवेदन कर सकेंगे. वहां आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी डाक्यूमेंट्स जमा करने होंगे. आवेदन जमा होने के बाद रसीद दी जाएगी और फिर सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.



















