TMC में सियासी भूचाल! 100 से ज्यादा पार्षदों ने दिया इस्तीफा, सांसद काकोली संग BJP की बैठक में पहुंचे 6 MLA

काकोली घोष के अलावा देगंगा से अनीसुर रहमान बिस्वास, स्वरूपनगर से बीना मंडल, हरोआ से मोहम्मद अब्दुल मतीन और बसीरहाट क्षेत्र के अन्य विधायक भी इस बैठक में पहुंचे.

mamata banerjee

Mamata Banerjee

विज्ञापन

बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद पार्टी के भीतर हलचल जारी है. टीएमसी सांसद काकोली घोष ने खुलकर असंतोष जताना शुरू कर दिया है, जबकि टीएमसी के नगर निकायों में चल रही अंदरूनी कलह की वजह से सामूहिक इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है. इस बीच मंगलवार को काकोली समेत पार्टी के छह विधायकों ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की करारी हार के बाद टीएमसी में इस सियासी भूचाल के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

खुलकर सामने आई अंदरूनी कलह


काकोली ने हाल ही में जिला अपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदरूनी कलह ने अब खुला रूप ले लिया है. पार्टी के 100 से ज्यादा पार्षद इस्तीफा दे चुके हैं, वहीं बारासात सांसद काकोली घोष ने खुलकर असंतोष जताते हुए जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मंगलवार को काकोली घोष समेत TMC के छह विधायकों ने भाजपा शासित राज्य सरकार की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में हुई बैठक


इस बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में उत्तर 24 परगना, नदिया और हुगली जिलों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. काकोली घोष के अलावा देगंगा से अनीसुर रहमान बिस्वास, स्वरूपनगर से बीना मंडल, हरोआ से मोहम्मद अब्दुल मतीन और बसीरहाट क्षेत्र के अन्य विधायक भी इस बैठक में पहुंचे. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, बैठक मुख्य रूप से विकास कार्यों और प्रशासनिक समीक्षा पर केंद्रित थी. हालांकि TMC नेताओं की इस बैठक में मौजूदगी को राजनीतिक गलियारों में बड़े सियासी संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन

काकोली घोष ने जताई थी नाराजगी


काकोली घोष ने हाल ही में संसदीय दल की मुख्य सचेतक पद से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने लिखा था, ‘चार दशक की वफादारी का यह इनाम मिला.’ उधर, बैठक के बाद बीना मंडल ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए आई हूं. हम विकास के मुद्दों पर चर्चा करने गए थे.’ मोहम्मद अब्दुल मतीन ने भी यही रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य सरकार का निमंत्रण मिलने पर वे विधायक के नाते शामिल हुए.

शुभेंदु अधिकारी ने इस घटनाक्रम को पश्चिम बंगाल की नई राजनीतिक संस्कृति बताया. उन्होंने कहा, ‘जब हम विपक्ष में थे तब हमें कभी प्रशासनिक बैठकों में नहीं बुलाया जाता था. हमने फैसला किया है कि सभी विधायकों को विकास कार्यों के लिए आमंत्रित किया जाएगा, चाहे वे किसी भी दल से हों.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ