कपड़ों के बटन में क्यों होते हैं 4 छेद? वजह जानकर कहेंगे-आज पता चला!

क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादातर शर्ट के बटन में चार छेद ही क्यों होते हैं? ये सिर्फ डिजाइन नही बल्कि इसके पीछे एक खास कारण है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे.

button
1 / 8
button me 4 hole kyu hote hain

Advertisment

बटन में चार छेद क्यों होते हैं?

बटन में चार छेद क्यों होते हैं?2 / 8

कपड़ों के बटन में चार छेद होना कोई संयोग नहीं है, बल्कि यह एक सोच-समझकर बनाया गया डिजाइन है. इसका मुख्य उद्देश्य बटन को ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाना होता है.

विज्ञापन

क्या आपने कभी गौर किया?

क्या आपने कभी गौर किया?3 / 8

अक्सर हम बटन को बस इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसकी बनावट पर ध्यान नहीं देते. अगर ध्यान से देखें तो पाएंगे कि चार छेद वाला पैटर्न लगभग हर रोजमर्रा के कपड़े में कॉमन है.

मजबूती बढ़ाने के लिए जरूरी

मजबूती बढ़ाने के लिए जरूरी4 / 8

चार छेद होने से धागा अलग-अलग दिशाओं में होकर गुजरता है, जिससे बटन कपड़े पर ज्यादा मजबूती से पकड़ बना पाता है. इससे उसके जल्दी टूटने या निकलने का खतरा कम हो जाता है.

विज्ञापन

दो छेद होते तो क्या होता?

 दो छेद होते तो क्या होता?5 / 8

अगर बटन में सिर्फ दो छेद होते, तो धागे का पकड़ कमजोर होती. ऐसे में बटन जल्दी ढीला पड़ सकता था या टूट सकता था, खासकर बार-बार इस्तेमाल में.

सिलाई करना आसान हो जाता है

सिलाई करना आसान हो जाता है6 / 8

चार छेद होने का एक फायदा यह भी है कि दर्जी बटन को अलग-अलग पैटर्न में सिल सकता है- जैसे क्रॉस या सीधी लाइन में. इससे सिलाई ज्यादा मजबूत और संतुलित बनती है.

विज्ञापन

लुक भी बनता है बेहतर

लुक भी बनता है बेहतर7 / 8

चार छेद वाले बटन देखने में भी ज्यादा आकर्षक लगते हैं. फैशन डिजाइनर्स इन्हें सिर्फ उपयोग के लिए नहीं, बल्कि कपड़ों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी चुनते हैं.

क्या हर बटन में चार छेद होते हैं?

क्या हर बटन में चार छेद होते हैं?8 / 8

हालांकि, हर बटन में चार छेद होना जरूरी नहीं है. कुछ बटन दो छेद वाले होते हैं, जबकि कुछ में पीछे की तरफ लूप (शैंक) दिया जाता है. लेकिन रोजमर्रा के कपड़ों में चार छेद वाले बटन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन