EV चार्जिंग के दौरान किन तकनीकी कारणों से लग सकती है आग?
मध्यप्रदेश में इंदौर के बंगाली चौराहे के पास बृजेश्वरी कॉलोनी में EV कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 8 लोगों की मौत हो गई. ई-कार को चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट होने के कई तकनीकी कारण हो सकते हैं. यह आमतौर पर तब होता है जब बिजली का करंट अपने निर्धारित रास्ते को छोड़कर किसी छोटे और गलत रास्ते से बहने लगता है. जानें EV चार्जिंग के दौरान किन तकनीकी कारणों से लग सकती है आग?

केबल या प्लग का खराब होना
2 / 6अगर चार्जिंग केबल कहीं से कटी-फटी है या उसका इन्सुलेशन (ऊपर की प्लास्टिक परत) उतर गया है तो अंदर के तार आपस में टकरा सकते हैं. इससे अचानक भारी मात्रा में करंट प्रवाहित होता है, जिसे शॉर्ट सर्किट कहते हैं.
घटिया क्वालिटी के चार्जर
3 / 6अक्सर लोग सस्ते या बिना सर्टिफिकेशन वाले 'थर्ड पार्टी' चार्जर का इस्तेमाल करते हैं. इन चार्जर्स में सुरक्षा के मानक (जैसे फ्यूज या सर्किट ब्रेकर) सही नहीं होते, जिससे वोल्टेज में हल्का सा उतार-चढ़ाव होने पर भी शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है.
नमी या पानी का प्रवेश
4 / 6चार्जिंग पोर्ट या प्लग में पानी, ओस या नमी चली जाने पर वह बिजली के लिए एक कंडक्टर का काम करती है. पानी के कारण पॉजिटिव और नेगेटिव टर्मिनल आपस में जुड़ सकते हैं, जिससे स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट होता है.
सॉकेट पर अत्यधिक लोड
5 / 6यदि आप ई-कार को किसी ऐसे घरेलू सॉकेट से चार्ज कर रहे हैं जो भारी लोड सहने के लिए नहीं बना है, तो तार गर्म होकर पिघल सकते हैं. जब दो पिघले हुए तार आपस में मिलते हैं, तो शॉर्ट सर्किट हो जाता है.
बचाव के उपाय
6 / 6सर्टिफाइड चार्जर: हमेशा कंपनी द्वारा दिए गए या प्रमाणित चार्जर का ही उपयोग करें. अर्थिंग चेक करें: सुनिश्चित करें कि आपके घर या चार्जिंग स्टेशन की 'अर्थिंग' मजबूत हो. गीले हाथों से बचें: बारिश में या गीले हाथों से चार्जिंग प्लग को न छुएं और पोर्ट को सूखा रखें. चार्जिंग केबल को समय-समय पर चेक करें कि कहीं से चूहे ने तो नहीं काटा या वह मुड़ तो नहीं गई है.
.png)